Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lumpy Skin Disease Updates: देश के कुछ राज्यों में लम्पी स्किन डिजिज से जुड़ी गम्भीर स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। इन प्रभावित राज्यों में राजस्थान और गुजरात भी शामिल हैं जहां लम्पी स्किन से प्रभावित जानवरों की संख्या बहुत अधिक है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने भी बढ़ते लम्पी स्किन के मामलों पर चिंता जतायी है। पशुओं के अधिकारों और स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली मेनका गांधी ने कहा कि,लम्पी वायरस से प्रभावित गायों और पशुओं को खुला छोड़ने की वजह से यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
बता दें कि, राजस्थान, पंजाब और गुजरात जैसे राज्य लंपी वायरस के प्रसार से बुरी तरह प्रभावित हैं, जो अब तक देश भर में लगभग 20,57,700 जानवरों को संक्रमित कर चुका है। वहीं दूसरी ओर बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोकने में कामयाब रहा है। पशुपालन और डेयरी विभाग के मुताबिक अब तक 20,57,700 जानवर इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 97,000 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। राज्यों में, राजस्थान अब तक वायरस से संक्रमित लगभग 14 लाख जानवरों के साथ सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है, जिनमें से 64,000 की मौत हो चुकी है। राजस्थान के बाद पंजाब है, जिसमें 1,73,159 संक्रमित जानवर हैं, जिनमें से 17,200 की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 10 प्रतिशत से अधिक है।
गुजरात में अब तक 1,56,236 जानवर इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 5,544 की मौत हो चुकी है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में, 66,333 जानवर इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 2,993 की मौत हो चुकी है, जबकि हरियाणा में कुल 97,821 जानवरों में से 1,941 जानवरों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित जानवरों की संख्या 32,391 है, जिनमें से 333 की मौत हो चुकी है।
इसी तरह, उत्तर प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए 26,024 जानवरों में से 273 जानवरों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि लंपी रोग के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास सकारात्मक परिणाम दिखा रहे हैं। छह सबसे बड़े और सबसे गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों की तुलना में यूपी लम्पी वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे सफल राज्य के रूप में उभरा है।
पशुधन और डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री के निदेशरें के अनुसार हम टीम 9 की स्थापना करके एक नियमित मूल्यांकन कर रहे हैं, टीम 9 कोविड के प्रकोप के दौरान बनाई गई थी। हमने एक महत्वपूर्ण उपचार और टीकाकरण प्रयास शुरू किया है। हम वायरस को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे हैं। राज्य के पश्चिमी हिस्से में 26 जिले लंपी रोग से प्रभावित हैं। योगी सरकार द्वारा वायरस के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मृत्यु दर सिर्फ 1 प्रतिशत है जबकि 64 प्रतिशत संक्रमित जानवर ठीक हो चुके हैं। पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए सरकार नियमित टीकाकरण करा रही है।
(आईएएनएस)