Lumpy disease in Gujarat : गुजरात में Lumpy रोग से 1200 से ज्यादा मवेशियों की मौत! राज्य सरकार ने लगाए ये प्रतिबंध

Lumpy disease in Gujarat : राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री राघवजी पटेल का कहना है कि शनिवार तक इस वायरल बीमारी से 1240 से ज्यादा गाय की मौत हो चुकी है जबकि 5.74 लाख जानवरों को अभी तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 2, 2022 1:14 PM IST

Lumpy disease in Gujarat : गुजरात के 33 जिलों में से 17 में अभी तक लम्पी स्किन डिजीज से 1200 से ज्यादा गाय की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी तादात में बीमारी के फैलने की खबर के बाद राज्य सरकार ने सर्वे तेज कर दिया है और जानवरों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ पशु मेलों पर प्रतिंबध लगा दिया गया है।

1240 गायों की मौत

राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री राघवजी पटेल का कहना है कि शनिवार तक इस वायरल बीमारी से 1240 से ज्यादा गाय की मौत हो चुकी है जबकि 5.74 लाख जानवरों को अभी तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये वायरल इंफेक्शन राज्य के 33 जिलों में से 17 में फैल चुका है और सबसे ज्यादा मामले सौराष्ट्र क्षेत्र से सामने आए हैं।

ये जिले हैं प्रभावित

उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों में शामिल हैं कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, पोरबंदर, मोर्बी, सुरेंद्रनगर, अमरेली, भावनगर, बोटाड, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, बनस्कंठा, पाटन, सूरत, अमरावली और पंचमहल। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस वायरल को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 26 जुलाई को एक परिपत्र प्रकाशित किया था, जिसमें मवेशियों और मेलों की सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

राजकोट जिला प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 21 अगस्त तक दूसरे राज्यों, जिलों, ताल्लुका और शहरोंे से आने वाले मवेशियों की गतिविधियों पर प्रतिबंध के साथ-साथ मवेशियों के व्यापार और मेलों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बयान के मुताबिक, प्रशासन ने खुले में जानवरों को दफनाने या फिर फेंकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

50 हजार से ज्यादा जानवरों का चल रहा उपचार

मंत्री का कहना है कि प्रभावित जिलों के 1746 गावों में कम से कम 50, 328 प्रभावित मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, हर प्रभावित जिले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे और बीमारी को कंट्रोल व निगरानी करेंगे। स्थानीय प्रशासान के अधिकारी और जिला दुग्ध उत्पादकों की यूनियर के अध्यक्ष भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे।

कैसे फैलती है ये बीमारी

लम्पी स्किन डिजीज एक प्रकार का वायरल इंफेक्शन है, जो मच्छरों, कीट, कीड़ों के काटने से फैलती है। ये बीमारी सीधे संपर्क में आने और दूषित पानी व खाने से भी फैल सकती है।

लम्पी डिजीज के लक्षण

जानवरों में इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैंः

बुखार

आंख और नाक से पानी आना

ज्यादा लार निकलना

शरीर पर हल्के-हल्के छाले होना

दूध उत्पादन में कमी

खाना खाने में परेशानी

इन लक्षणों को ज्यादा दिनों तक नजरअंदाज करने से जानवरों की मौत भी हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source