लम्पी स्किन डिजिज के लिए साउथ कोरिया कर रहा विशेष इंतजाम, कुछ ही दिनों में जेनेटिक डाइग्नोस्टिक किट होगी उपलब्ध

लम्पी डिजिज एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है जो गायों में देखी जाती है। इस बीमारी से संक्रमित गाय का दूध पीने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 26, 2024 2:01 AM IST

Lumpy Diseases preventions in South Korea: दक्षिण कोरिया में लंपी वायरस डिजिज की रोकथाम के लिए जल्द ही एक बड़ा कदम उठाया जा सकता है। दक्षिण कोरिया के कृषि मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अगले वर्ष लम्पी स्किन डिजिज या एलएसडी (LSD) रोग का पता लगाने के लिए जेनेटिक डायग्नोस्टिक किट (Genetic diagnostic kit) आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस किट की मदद से संक्रमित जानवरों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने से जुड़े फैसले लेने में मदद हो सकेगी।

नयी टेक्निक से तेजी से होगी संक्रमित पशुओं की पहचान

कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अनुसार, मीडियन डायग्नोस्टिक्स के साथ अन्य टेक्निक्स की मदद से 8 घंटें तक के समय में यह पता लगाया जा सकेगा कि कोई पशु एलएसडी से संक्रमित है या नहीं। यह तकनीक पिछले अन्य तरीकों की तुलना में तेज और अधिक कारगर है क्योंकि पहले लम्पी स्किन डिजिज की पुष्टि में लगभग 7-8 दिन तक का समय लगता था।

संक्रामक है लम्पी स्किन डिजिज

बता दें कि पिछले साल दक्षिण कोरिया में एलएसडी के मामलों (Lumpy skin diseases cases in South Korea) के सामने आने के बाद जारी  गाइडलाइन्स में संक्रमित गायों को खत्म कर देने के निर्देश दिए गए थे। लम्पी डिजिज एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है। इससे स्किन पर रैशेज, बुखार और भूख ना लगने जैसे लक्षण  (Symptoms of Lumpy skin disease) दिखायी देते हैं। गायों में लम्पी डिजिज होने के बाद उनके दूध उत्पादन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। यह बीमारी मच्छरों, जोंक और अन्य खून पीने वाले परजीवियों (Parasites) से एक जानवर से दूसरे जानवर तक फैलता है।

2 महीनों में देश में मिले 5 नये मामले

मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि, इस नयी टेक्निक की मदद से बीते वर्ष के परीक्षणों के दौरान संक्रमित पाए गए स्थानीय फार्मों के 2,281 पशुओं को छोड़ने में मदद हुई। इससे सरकार को मुआवजे और अन्य तरह खर्चों में लगभग 14.8 बिलियन वॉन (11.1 मिलियन डॉलर) की बचत करने में भी मदद मिली और लम्पी स्किन डिजिज को फैलने से रोकनेमें भी सहायता हुई।

इस बीच, साउथ कोरिया में अगस्त और सितम्बर 2024 के बीच के समय में  लम्पी स्किन डिजिज के 5 नये मामले (New cases of LSD in South Korea) सामने आए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source