प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड के महत्व को बताने वाली लूसी विल्स का गूगल ने बनाया डूडल

एक प्रेग्नेंट महिला के लिए फॉलिक एसिड क्यों जरूरी होता है, इसे भी लूसी विल्स ने अपने शोध के जरिए साबित कर दिखाया था।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 10, 2019 11:29 AM IST

आज यानी 10 मई को लूसी विल्स (Lucy Wills) का जन्म हुआ था। आप सोच रहे होंगे कि कौन हैं ये लूसी विल्स ? दरअसल, लूसी विल्स को प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने के लिए जाना जाता है। अक्सर गूगल इस तरह के किसी विशेष व्यक्ति के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें डूडल के जरिए समर्पित करता है। लूसी विल्स का जन्म 10 मई 1888 को हुआ था। लूसी एक रक्त विशेषज्ञ (haematologist) और मेडिकल रिसर्चर भी थीं। आज के दिन को गूगल अपने डूडल के जरिए लूसी के 131वें बर्थ एनिवर्सरी के उपलक्ष में सेलिब्रेट कर रहा है।

गूगल ने उनकी याद में एक एनिमेटिड डूडल तैयार किया है, जिसमें लूसी कुछ रिसर्च करते हुए दिखाई दे रही हैं। वर्ष 1911 में उन्हें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बॉटनी और जियोलॉजी में पहला सम्मान मिला था। शोध के सिलसिले में लूसी कई बार भारत भी आई थीं। मुंबई में गर्भवती महिलाओं में प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने के लिए उन्होंने कई शोध पर काम किया था। साथ ही उन्होंने अपने शोध के जरिए गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए उपयुक्त न्यूट्रिशन को खोचने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

काम के साथ-साथ स्वस्थ होने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रहा हूं : इरफान

उन्होंने अपनी शोध में चूहों और बंदरों का भी सहारा लिया था। एक प्रेग्नेंट महिला के लिए फॉलिक एसिड क्यों जरूरी होता है, इसे भी उन्होंने अपने शोध के जरिए साबित कर दिखाया था। आज हर विशेषज्ञ और डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं और इससे भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं। फॉलिक एसिड एक प्रकार का विटामिन-बी है, जो प्राकृतिक रूप से हरी सब्जियों और खट्टे फलों में पाया जाता है।

दरअसल, फॉलिक एसिड शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। ऐसे में महिलाओं को प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने में यह काफी मदद करता है। लूसी विल्स की मृत्य 16 अप्रैल 1964 में हुई थी। उनका पूरा जीवन शोध कार्यों और यात्रा में व्यतीत हुआ था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source