Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Zika Virus Cases in Uttar Pradesh: लखनऊ के हर अस्‍पताल को करना होगा जीका मरीजों का इलाज, DM ने दिया आदेश

आदेश में कहा है "कोई भी अस्‍पताल जीका मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकता। अस्‍पतालों को जीका वायरस से संक्रमित मरीज को भर्ती करने के साथ उसका इलाज करना होगा।"

Zika Virus Cases in Uttar Pradesh: लखनऊ के हर अस्‍पताल को करना होगा जीका मरीजों का इलाज, DM ने दिया आदेश

Written by Rashmi Upadhyay |Published : November 16, 2021 11:27 AM IST

उत्‍तर प्रदेश के शहरों में जीका वायरस (Zika Virus Cases in Uttar Pradesh) का कहर देखते ही देखते बढ़ता रहा है। कानपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ जीका मरीजों (Zika Virus Cases in Luckow) का केंद्र बन रही है। लखनऊ में अब तक 3 लोग जीका वायरस पॉजिटिव आ चुके हैं और 399 सैंपल टेस्‍ट के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। मामलों की बढ़ती संख्‍या देख लखनऊ के DM ने सभी अस्‍पतालों को जीका मरीजों का इलाज करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा है "कोई भी अस्‍पताल जीका मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकता। अस्‍पतालों को जीका वायरस से संक्रमित मरीज को भर्ती करने के साथ उसका इलाज करना होगा।" लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद पुष्टि की।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डीएम ने एक बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा, "अगर लालकुआं, हुसैनगंज या कानपुर रोड का कोई व्यक्ति, जहां से जीका वायरस के 3 मामले सामने आए हैं, रक्तदान के लिए या अस्पताल में परामर्श के लिए जाता है, तो पहले उनकी किसी भी लक्षण के लिए जांच की जाएगी।" इसके अलावा उन्‍होंने कहा "अस्पतालों में बुखार लिए आने वाले सभी नमूनों का जीका वायरस टेस्‍ट होना चाहिए और मच्‍छर जनित बीमारियों के कारण भर्ती होने मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। यदि हर मरीज को अलग वार्ड दे पाना संभव नहीं है तो प्रत्येक रोगी के लिए मच्छरदानी का उपयोग किया जाना चाहिए।"