स्टडी: ज्यादा देर तक बैठने से होता है जल्दी मौत और हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कितनी देर बैठना है सेहत के लिए सही

Sedentary Lifestyle Effects: हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया कि रोजाना 6 से 8 घंटे बैठने से हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु होने का खतरा 12 से 13 प्रतिशत बढ़ जाता है और 8 से ज्यादा घंटे बैठने से यह खतरा 20 प्रतिशत तक ज्यादा हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 17, 2022 11:53 AM IST

हमारा स्वास्थ्य एक नाजुक संतुलन पर टिका होता है और उसमें कोई भी चीज ज्यादा या कम होने का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। शरीर को व्यायाम और आराम दोनों बराबर मात्रा में ही चाहिए होते हैं और इनमें से कुछ भी ज्यादा या कम करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा देर तक बैठे रहना शरीर को कई रोगों का घर बना सकता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं (Sedentary lifestyle) उन्हें हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु होने का खतरा बढ़ जाता है। वाशिंगटन की साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी में यह शोध किया गया और इसमें 21 देशों के लगभग 1 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। इस शोध के दौरान सेडेंटरी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली

स्टडी में हुआ खुलासा

इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अपनी दिनचर्या में 6 से 8 घंटे बैठे रहते हैं, उनमें हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु होने का खतरा 12 से 13 प्रतिशत बढ़ जाता है। वहीं जो लोग 8 घंटे से भी ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, उनमें इन समस्याओं का खतरा 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं हालांकि, स्टडी में यह भी पाया गया कि अगर कोई व्यक्ति ज्यादा बैठने के साथ-साथ शारीरिक रूप से एक्टिव भी है, तो उसके लिए इन समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

कितनी देर बैठना है सही

यह पूरी तरह से आपकी शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है। वैसे आमतौर पर जो लोग लगातार 4 घंटे बैठते हैं उन्हें लोग रिस्क माना जाता है और जो इसे कम समय तक बैठते हैं उन्हें इससे जुड़ा किसी प्रकार का रिस्क नहीं होता है। हालांकि, इसके साथ शारीरिक रूप से गतिशील होना भी जरूरी है।

ज्यादा देर बैठने का काम है तो क्या करें

वैसे तो बैठना भी बहुत जरूरी है, लेकिन ज्यादा बैठना सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बैठने के समय पर ध्यान नहीं देना है, आपको देखना है कि आप शारीरिक रूप से कितने एक्टिव हैं। अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें लंबे समय तक बैठे रहना होता है जैसे कंप्यूटर पर काम या दुकान पर बैठना आदि तो ऐसे मे आपको खुद को एक्टिव रखने का तरीका भी निकालना होगा। आप हर घंटे में एक बार उठकर थोड़ा वॉक ले सकते हैं और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। साथ ही आपको सुबह और शाम थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

शारीरिक रूप से एक्टिव कैसे बने

फिजिकली एक्टिव रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जो आपके शरीर का संतुलन बनाने में काम आती हैं। चलिए जानते हैं शारीरिक रूप से एक्टिव कैसे बना जा सकता है।

  • रोजाना रात को समय पर सोएं और सुबह समय पर उठें
  • रात को पर्याप्त नींद लें और दिन में सोने की आदत न डालें
  • रोजाना सुबह के समय ताजी हवा में सैर करें
  • रोज एक्सरसाइज करें
  • तनाव मुक्त रहने के लिए योग और मेडिटेशन करें
  • अच्छी डाइट लें व पर्याप्त पानी पिएं
  • बाहर का खाना, तला हुआ और अधिक मसालेदार खाना न खाएं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source