... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 25, 2018 5:14 PM IST
गर्भावस्था के दिनों में पैरासिटामोल का अधिक इस्तेमाल करने से बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बच्चे में आगे चलकर अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) और ऑटिस्टिक स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) जैसे न्यूरोडेवलपमेंटल डिसाऑर्डर के होने की संभावना बढ़ जाती है।
अभी तक पिछले अध्ययनों से पता चला था कि पैरासिटामोल जिसे एसेटामिनोफेन (Acetaminophen) के नाम से भी जानते हैं, को लगातार खाते रहने से फिर चाहे भले ही कम मात्रा में क्यों न खाएं, वह भ्रूण संबंधित तंत्रिका तंत्र (fetal nervous system) के विकास को प्रभावित कर सकता है। इसका असर कभी-कभी बच्चों में बड़े होने पर भी नजर आता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में पब्लिश हुए इस अध्ययन से पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान दर्द और बुखार के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में पाए जाने वाले एसेटामिनोफेन का असर उन महिलाओं में लंबे समय तक रहता है, जिन्होंने इन दावाओं का सेवन किया है। इससे जिन्होंने इस तरह की दवाओं का सेवन नहीं किया, उनके मुकाबले सेवन करने वाली महिलाओं के बच्चों में ADHD के होने का खतरा 30 प्रतिशत और ASD का जोखिम 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
इजराइल स्थित हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ यरूशलेम के इलैन मैटोक कहते हैं कि यह निष्कर्ष लंबे समय तक एसेटामिनोफेन के उपयोग से ऑटिज्म व एडीएचडी में होने वाली वृद्धि को सीधे तौर पर दर्शाता है।
यह रिसर्च 3 से 11 साल के बच्चों और उनकी मां के साथ एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण के साथ किया गया। रिसर्च में 1,32,738 लोगों को शामिल किया गया।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि गर्भावस्था के दौरान दर्द और बुखार गर्भ में पल रहे भ्रूण पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान एसेटामिनोफेन को भी एक सुरक्षित दवा नहीं माना जा सकता है।
अगर गर्भवती महिला को बुखार या दर्द होता है, तो एक या दो बार एसेटामिनोफेन लिया जा सकता है। यदि बुखार या दर्द लगातार रहता है, तो इलाज के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इलैन मैटोक कहते हैं कि गर्भावस्था में किसी भी दवा के अनावश्यक उपयोग से बचा जाना चाहिए।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.