Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बहुत कम सोना जिस तरह से सेहत के लिए नुकसानदायक होता है , ठीक उसी तरह से बहुत अधिक सोना भी आपके लिए ठीक नहीं है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग जरूरत से ज्यादा नींद लेते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा और जान जाने का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। यह शोध चीन के मैकमास्टर ऐंड पीकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज में किया गया। इस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और शोधकर्ता चुआंगशी वांग का कहना है कि रात में आप जितना अधिक सोएंगे, हृदय रोग के होने का खतरा उतना ही बढ़ता जाएगा।
जानें, कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज क्या है और कैसे करें इससे अपना बचाव
इस शोध में 21 देशों के 11,700 लोगों को शामिल किया गया। इन सभी की उम्र 35 से 70 साल के बीच थी। यह शोध आठ वर्षों तक चली जिसमें पता चला कि ऐसे 1000 लोग जिन्होंने हर रात 6-8 घंटे की नींद ली, उनमें से 7.8% लोगों में हृदय रोग (स्ट्रोक या हार्ट फेलियर) के मामले देखे गए। वहीं, ऐसे 1000 लोग जो 8-9 घंटे सोए, उनमें 8.4% और 9-10 घंटे नींद लेने वालों में 10.4% लोग हृदय रोग से जूझते देखे गए।
लाइफस्टाइल में इन 5 चीजों को अपनाकर देखें, दिल रहेगा सेहतमंद
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन में सीनियर कार्डियक नर्स जूली वार्ड का कहना है कि इस रिसर्च से जुड़ी बातें काफी दिलचस्प हैं, लेकिन यह हृदय रोग और मौत या शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारणों को साबित नहीं कर पातीं। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च के मुताबिक, दिन में ली गई झपकी और रात में ली गई ज्यादा नींद को हृदय रोगों का एक कारण बताया गया है, लेकिन कम नींद लेने पर सेहत पर क्या परिणाम दिखाई देंगे, इसका जिक्र नहीं किया गया।
ज्यादा नींद लेने का हृदय रोग होने और मौत का खतरा होने से संबंध इस आधार पर तय किया गया कि शरीर से जुड़ी कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं जो इंसान को लंबी नींद लेने के लिए उकसाती हैं।
थकान, सांस में तकलीफ हो सकते हैं हार्ट डिजीज के लक्षण : एक्सपर्ट