... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 23, 2019 7:31 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha election 2019) के नतीजों से पहले कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर आई है, मध्यप्रदेश, सिहोर कांग्रेस के अध्यक्ष रतन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। File Photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha election 2019) के नतीजों के बीच कांग्रेस के सीहोर जिला अध्यक्ष रतन सिंह की एक मतगणना केंद्र में दिल का दौरा (heart attack) पड़ने से मृत्यु हो गई। रतन सिंह मतगणना केंद्र पर रुझानों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे तभी अचानक उन्होंने सीने में दर्द उठने की शिकायत की और वहीं पर गिर गए। एक तरफ जहां भाजपा जीत का जश्न और कांग्रेस हार का मातम मना रही है। इसी बीच रतन सिंह के निधन की खबर से मध्यप्रदेश समेत देश में शोक की लहर है। राजनीतिक पर्टियों के नेता ट्विटर पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - साइलेंट हार्ट अटैक के हो सकते हैं ये संकेत, रहें सावधान !
हार्ट अटैक यानी हृदयाघात तब आता है जब हृदय में रक्त का प्रवाह रूक जाता है। यह धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के इरेक्शन के कारण होता है। हृदय घात से पहले छाती में दर्द, मतली, सांस लेने में परेशानी या दर्द महसूस होता है। यदि ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – इंटरनेशल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला 2019 : लक्ष्मी की जीत की कहानी
रक्त का परीक्षण कर हृदय की गतिविधियों का आंकलन किया जाता है, इसके लिए ईसीजी का इस्तेमाल किया जाता है। हृदय संबंधी विकारों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग और कोरोनरी धमनी बाईपास जैसी सर्जरी होती है।
यह भी पढ़ें – कम नींद बढ़ा देती है महिलाओं में अवसाद का खतरा