2019 में रहना है हेल्‍दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें

हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप हमेशा थका-थका महसूस करेंगे और आने वाले समय में कई तरह की बीमारियों से घिर जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 1, 2019 5:58 PM IST

सिक्‍स पैक एब्‍स से कहीं ज्‍यादा जरूरी है तनावमुक्‍त रहना। इसी तरह बैंक बैलेंस और हाई पोस्‍ट भी तब बेकार लगने लगती है जब आप अपने आप से खुश नहीं होते। अगर इस साल आप रहना चाहते हैं हेल्‍दी और हैप्‍पी, तो इन तीन बातों को कभी न भूलें।

यह भी पढ़ें - खराब डाइजेशन में सुधार लाएंगे ये अचूक नुस्‍खे

गैजेट्स पर कम वक्त बिताएं - ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन और दूसरे गैजट्स को लेकर इतने अडिक्ट हो गए हैं कि इनके बगैर रहना नामुमकिन सा लगता है। अलग-अलग लोग अलग-अलग कारणों से अपने मोबाइल और लैपटॉप पर घंटों समय बिताते हैं। लेकिन इस नए साल में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो खुद से यह वादा करें आप इन गैजट्स का उतना ही इस्तेमाल करेंगे जितना जरूरी है और इनकी लत से छुटकारा पाएंगे।

यह भी पढ़ें - जानते हैं, कितनी फायदेमंद है गॉसिप

नींद लेना है जरूरी - इन दिनों ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी समस्या है नींद न आना या फिर कम से कम नींद लेना। हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप हमेशा थका-थका महसूस करेंगे और आने वाले समय में कई तरह की बीमारियों से घिर जाएंगे। लिहाजा इस नए साल में खुद से वादा करें कि आप हेल्दी लाइफ जीने के लिए औऱ हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेंगे।

यह भी पढ़ें - पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी

हेल्थ चेकअप करवाएं - साल में कम से कम एक बार अपना पूरा हेल्थ चेकअप करवाना बेहद जरूरी है और यह एक ऐसा टॉपिक जिसे ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं। डॉक्टर्स भी इसी बात की सलाह देते हैं कि सिर्फ बीमार पड़ने पर ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने पर भी हमें साल में एक बार अपना ओवरऑल हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए ताकि पता चल सके कि आपका शरीर अंदर से पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं या फिर कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source