Liver cancer रोकने वाले प्रोटीन की खोज

LHPP (एलएचपीपी) लीवर के कैंसर की पहचान व निदान में बायोमार्कर अर्थात जैविक स्थिति का परिचायक हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 23, 2018 3:00 PM IST

लीवर में अनियंत्रित कैंसर कोशिकाओं के प्रसार की रोकथाम करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास तरह के प्रोटीन की खोज की है। कैंसर-रोधी इस प्रोटीन को एलएचपीपी नाम दिया गया है। 'नेचर' नामक जर्नल में प्रकाशित इस शोध में कहा गया कि एलएचपीपी (LHPP) लीवर के कैंसर की पहचान व निदान में बायोमार्कर अर्थात जैविक स्थिति का परिचायक हो सकता है।

आमतौर पर लीवर  के कैंसर की पहचान जब होती है तब तक बहुत देर हो जाती है, मतलब कैंसर का रोग गहरा जाता है और लीवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचताहै। ऐसे में रोग का निदान कठिन हो जाता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर-रोधी इस प्रोटीन से चिकित्सकों को बेहतर इलाज का विकल्प मिल सकता है।

शोध के लेखक व स्विटजरलैंड स्थित बासेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ता स्रावंत हिंदुपुर ने कहा, "यह दिलचस्प बात है कि एलएचपीपी स्वस्थ ऊतक में मौजूद रहता है और ट्यूमर वाले ऊतक या सेल्स में यह बिल्कुल नहीं पाया जाता है।"

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source