... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कैंसर की बीमारी से जूझ रही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रेे की जिंदादिली ने सभी को उनका मुरीद बना दिया है। वह इस मुश्किल समय में भी सभी को जिंदगी के हर पल को एन्ज्वॉय करने की सलाह दे रहींं हैं। इस बीमारी ने जैसे उनके भीतर के जिंदादिल और क्रिएटिव इंसान को और ताजा कर दिया है।
करीब 1 महीने पहले ही बाल्ड हुई सोनाली बेंद्रे का ये लुक उस विग की वजह से है जो उन्होंने अपने नए स्टाइलिस्ट के कहने पर लगाई है। इसका सजेशन प्रियंका चोपड़ा ने ही सोनाली को दिया था। दरअसल, सोनाली अपने लंबे बालों वाले लुक को मिस कर रही थीं। इसलिए उन्होंने विग का सहारा लिया।
https://www.instagram.com/p/BnVYAYAFNgc/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
जिंदगी से भरा है सोनाली का यह मैसेज
सोनाली ने अल पचीनो की कही बात को शुरूआत में लिखते हुए कहती हैं- "वेनिटी इज माय फेवरेट सिन। कौन नहीं चाहता अच्छा दिखना? हम जैसे दिखते हैं उसका साइकोलॉजीकल इम्पैक्ट हम पर होता है। यह इंपोरटेंट है कि आपको क्या खुश करता है, अगर कोई विग पहना है या ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाई है या फिर हाई हील्स पहनी है। लार्जर पिक्चर पर जो चीजें आवाज करती हैं उन सब चीजों का इतना फर्क नहीं पड़ता है। कोई नहीं बता सकता है कि आपके लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। जब मैं विग टेस्ट कर रही थी तो मुझे सेल्फ डाउट हुआ कि क्या मैं अच्छी दिखना चाहती हूं? एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते आपसे उम्मीदें होती है अच्छा दिखने की। इसलिए मुझमें ऐसी फीलिंग रही? लेकिन जब मैंने सोचा और यह मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने लिए अच्छा दिखना चाहती हूं। अगर मैं स्कार्फ पहनने के मूड में हूं तो मैं बिल्कुल यह करूंगी। अगर मैं बिना स्कार्फ के चलना चाहूं तो भी मैं फ्री हूं और मैं ऐसा करूंगी। सिर्फ यह पता होना चाहिए आपको क्या अच्छा लग रहा है और आपके लिए क्या बेस्ट काम कर रहा है। तो इसलिए हर मौके को आने दीजिए। सनशाइन की तरफ ध्यान दीजिए, एक दिन में एक बार सही। थैंक्यू प्रियंका आपने मुझे मेरा नया लुक दिलवाया।'