• हिंदी

अजिंक्‍य रहाणे के घर आई नन्‍हीं परी, हरभजन ने दी 'फादरहुड' की बधाई

अजिंक्‍य रहाणे के घर आई नन्‍हीं परी, हरभजन ने दी 'फादरहुड' की बधाई
भारतीय टीम के लिए खेल रहे अजिंक्‍य रहाणे अभी विशाखापट्टनम में हैं और इधर उनकी पत्‍नी राधिका ने एक बेटी को जन्‍म दिया है। पूर्व  क्रिकेटर हरभजन सिंह के यह खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर अजिंक्‍य और राधिका को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। ©Insta/Radhika

भारतीय टीम के लिए खेल रहे अजिंक्य रहाणे अभी विशाखापट्टनम में हैं और इधर उनकी पत्नी राधिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। पूर्व  क्रिकेटर हरभजन सिंह के यह खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर अजिंक्य और राधिका को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Written by Yogita Yadav |Updated : October 5, 2019 8:28 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के घर नन्‍हीं परी आई है। शनिवार को अजिंक्‍य की पत्‍नी राधिका ने एक बेटी को जन्‍म दिया। अजिंक्‍य फि‍लहाल विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की।

हरभजन सिंह ने दी फादरहुड की बधाई

अजिंक्‍य और राधिका को बधाई देते हुए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्‍होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि अजिंक्‍य पिता बन गए हैं।  उनसे ही सभी को अजिंक्‍य और राधिका के घर आई इस नन्‍हीं परी के बारे में सभी को जानकारी मिली। बस इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर अजिंक्‍य और राधिका को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Also Read

More News

अज्जू के लिए प्‍यार से भरा हरभजन सिंह का ट्वीट

हरभजन सिंह का ट्वीट न सिर्फ सूचना देने वाला है, बल्कि ये अजिंक्‍य और हरभजन की नजदीकियां भी बयां कर रहा है। हरभजन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, 'कि अज्जू जिंदगी का मजेदार हिस्‍सा तो अब शुरू हो रहा है। वे लिखते हैं, नए पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई, उम्मीद है मां और नन्हीं परी दोनों अच्छी होंगी..#फादरहुड।'

View this post on Instagram

We’re adding a little more love to our family ❤️

A post shared by Radhika Rahane (@radhika_dhopavkar) on

बचपन के दोस्‍त हैं अजिंक्‍य और राधिका

अजिंक्‍य रहाणे और राधिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। इस लवली कपल की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अभी कुछ माह पहले ही दोनों ने राधिका के गर्भवती होने की खबर सांझा की थी। फोटो शायद राधिका के बेबी शॉवर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। नीली साड़ी में बेबी बंप के साथ राधिका काफी क्‍यूट लग रहीं थीं।