Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Listeria Risk Outbreak in Hindi: यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने ब्लूबेरी के बेचे हुए 400 बॉक्स को वापस मंगा लिया है। आपको बता दें कि एफडीए ने ब्लूबेरी में लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स का पता चलने के बाद अल्मा पाक इंटरनेशनल एलएलसी के ऑर्गेनिक ब्लूबेरी को वापस मंगा लिया है। नियमित परीक्षण के बाद ब्लूबेरी के 400 बक्से वापस मंगाए गए हैं, क्योंकि इन ब्लूबेरी में लिस्टेरिया संक्रमण पाया गया था। आपको बता दें कि यह बैक्टीरिया कई गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। यह बैक्टीरिया बुर्जुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अपनी चपेट में जल्दी लेता है। संक्रमित ब्लूबेरी खाने से जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।
लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स एक खतरनाक बैक्टीरियाहै, जो विभिन्न खाद्य पदार्थों को दूषित कर सकता है। यह बैक्टीरिया नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए लिस्टेरिया बैक्टीरिया से दूषित भोजन को खाने से परहेज करना बहुत जरूरी होता है। गंभीर मामलों खासकर गर्भवती, बुजुर्ग और कमजोर इम्यून वाले लोगों में यह जानलेवा हो सकता है।
लिस्टेरिया एक प्रकार का जीवाणु यानी बैक्टीरिया है। इसे लिस्टेरियोसिस भी कहा जाता है। यह बैक्टीरिया दूषित भोजन में पाया जाता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में यह बैक्टीरिया गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए, डॉ. रमन कुमार, चेयरमैन, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया से जानते हैं-
लिस्टेरिया बैक्टीरिया के संपर्क में आने से लोगों में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। बुखार, मांसपेशियों में दर्द, मतली, उल्टी और दस्त आदि लिस्टेरिया बैक्टीरिया के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, लोगों को सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और दौरे जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इतना ही नहीं, यह बैक्टीरिया जानलेवा भी हो सकता है।
लिस्टेरिया बैक्टीरिया के संपर्क में आने से गंभीर रोग पैदा हो सकते हैं। यह बैक्टीरिया सेप्सिस, मेनिन्जाइटिस और एन्सेफलाइटिस जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।
नवजात शिशु, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गर्भवती महिलाओं में लिस्टेरिया संक्रमण का जोखिम ज्यादा रहता है। दूषित भोजन खाने से ये लोग लिस्टेरिया संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
यह बैक्टीरिया खरबूजा, सेब, नाशपाती आदि में मिल सकता है। कटे हुए फलों में यह बैक्टीरिया पनपता है। इसके अलावा, अगर फलों को अच्छी तरह से साफ न किया जाए, तो भी लिस्टेरिया बैक्टीरिया पनप सकता है। जिन फलों को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है, उनमें भी यह बैक्टीरिया मिल सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।