Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मशहुर मॉडल और अभिनेत्री लीजा हेडन ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इंस्टाग्राम पर अपने तीन महीने के शिशु को स्तनपान कराते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है। उन्होनें इस तस्वीर को साझा करके ये बताने की कोशिश की है कि शिशु को अपना दूध पिलाने के साथ प्रेगनेंसी के बाद कैसे अपने पहले स्लिम फिगर में लौटा जा सकता है। उन्होनें इस तस्वीर के जरिये ब्रेस्टफिडिंग करने की प्रमुखता को दर्शाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि कैसे स्तनपान के अनुभव ने उन्हें दोबारा फिट होने के लिए प्रेरित किया।
लीजा ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। लीजा 17 मई को बच्चे की मां बनी थीं।
क्या आप जानते हैं कि स्तनपान करवाने से न सिर्फ बच्चे को वरन् मां को भी अनेक तरह के लाभ मिलता है। शिशु को स्तनपान करवाने पर माँ का जो बड़ा हुआ वज़न होता है वह धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है क्योंकि इससे बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होता है। यानि स्तनपान करवाने पर माँ बहुत जल्दी शेप में आ सकती हैं। लेकिन इसके साथ ही हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि ब्रेस्टफीड करवाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कुछ हद तक कम हो जाता है।
विश्व स्तनपान सप्ताह के आखिरी दिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए लीजा ने स्तनपान के महत्व पर जोर दिया है। लीजा ने लिखा है, "बेटे के जन्म के बाद मेरे जीवन में आए बदलाव को लेकर मुझसे सोशल साइट पर ढेरों सवाल किए गए, खासकर मोटापे और फिटनेस को लेकर। यह विश्व स्तनपान सप्ताह है और सही चीज को श्रेय दिए जाने की जरूरत है।"
मां बनने के कुछ ही दिन बाद लीजा ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया, जहां फैशन विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने उनकी छरहरी काया देखी।
लीजा आगे लिखती हैं, "बच्चे के जन्म के बाद दोबारा फिटनेस हासिल करने में स्तनपान ने बेहद अहम भूमिका निभाई।"
सौजन्य: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Instagram/ Lisa Haydon