अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से जल्द हो सकती है मौत, जानें क्यों ?

इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि यदि आप सामान्य भोजन खा कर 100 साल जीते हैं तो 10 प्रतिशत अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड शामिल करें तो 14 साल आपकी उम्र कम हो जायेगी।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 14, 2019 4:23 PM IST

स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए तमाम तरह की बातें शोध के जरिए आती रहती हैं। भारत में तो सामान्य खान-पान का चलन पहले था जो अब बदल रहा है। विश्व के पश्चिमी देशों में प्रोसेस्ड फूड का चलन सबसे ज्यादा है। वर्तमान समय में अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड का सेवन पश्चिमी देशों में होने लगा है। संयुक्त राज्य में ज्यादातर वयस्क एक दिन में 61 प्रतिशत से अधिक अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड का सेवन करने लगे हैं।

अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड के सेवन से इंसान का जीवन बेहद कम हो रहा है, यह बात फ्रांस के एक शोध में सामने आयी है। शोध में यह पाया गया है कि यदि आप अपने खाने में 10 प्रतिशत अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल बढ़ाते हैं तो आपका जीवन 14 प्रतिशत कम हो जाता है।

अंतरराष्ट्रीय कंडोम दिवसः मेल-फीमेल कंडोम के बारे में जानें कुछ खास बातें।

इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि यदि आप सामान्य भोजन खा कर 100 साल जीते हैं तो 10 प्रतिशत अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड शामिल करें तो 14 साल आपकी उम्र कम हो जायेगी।

अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड कैसे करता है नुकसान

Ultra-Processed-Foods-Early-Death-study अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड में चीनी, नमक, तेल और फैट का ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जाता है। ©pixabay

आमतौर पर अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड को बनाने में ऐसी तकनीकी और कॉस्मेटिक तरीके का इस्तेमाल होता है जिससे वह लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सके। अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादातर स्नैक्स, डेजर्ट या रेडी-टू-ईट के तौर पर किया जाता है।

प्रोसेस्ड फूड में चीनी की उपस्थिति उच्च रक्तचाप के खतरे को बढ़ाती है।

शोधकर्ताओं ने इस शोध में 45,000 फ्रांसीसी युवकों को शामिल किया जो 24 घंटे में अपने खान-पान के रिकार्ड को 7 साल तक तैयार किया। इस शोध में 45 वर्ष से अधिक के युवकों को शामिल किया गया था। सात साल चले इस शोध के दौरान 602 प्रतिभागियों की मौत भी हो गयी। यह शोध JAMA Internal Medicine में 11 फरवरी को प्रकाशित हुआ है।

अगर आपको हैं ये चार आदतें, तो उम्र से पहले हो सकते हैं बूढे।

अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड सामान्यतया रासायनिक तत्वों के उपयोग से तैयार किये जाते हैं जिससे वो ज्यादा समय तक उपयोग में लाए जा सकें। अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड में चीनी, नमक, तेल और फैट का ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जाता है।

जंक फ़ूड खाना बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये 7 फायदे।

सुविधाजनक होने के साथ अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड स्वादिष्ट भी होते हैं। इनको रेडी-टू-ईट के कान्सेप्ट से बनाया जाता है। हेल्थ के हिसाब से इसके बारे में नहीं सोचा जाता है।

अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड के खतरनाक होने की मुख्य वजह 

पर्याप्त फाइबर नहीं है।

बहुत अधिक ट्रांस वसा है।

बहुत अधिक नमक है।

बहुत अधिक ओमेगा -6 फैटी एसिड है।

बहुत कम ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है।

बहुत अधिक ब्रांक्ड-चेन एमिनो एसिड हैं।

पास बहुत अधिक नाइट्रेट हैं।

पास बहुत अधिक फ्रुक्टोज है।

बढ़ती उम्र की वजह से लूज हो रही है चेहरे की स्किन ? आज से ही करें ये 3 काम।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source