माथे की लकीरें कहीं कम न कर दें आपकी उम्र, जानें कैसे

माथे पर पड़ने वाली झुर्रियां अथेरोस्लेरॉसिस बीमारी जिसमें धमनियां कठोर हो जाती हैं कि वजह से होने वाली असमय मौत के खतरे का संकेत देती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 28, 2018 4:27 PM IST

अक्सर लोग माथे की लकीर को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं। खासकर, महिलाओं के माथे पर असमय लकीर नजर आने लगे तो वे परेशान हो जाती हैं। इस लकीरों से बचने के कई उपाय करने लगती है। बेशक, यह लकीरें या झुर्रियां चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं, पर एक अध्ययन में कहा गया है कि ये लकीरें कम उम्र में हो जाएं, तो हृदय रोग होने के खतरा बढ़ता है, जो समय से पूर्व होने वाली मौत का संकेत है।

म्यूनिक में हुई सालाना यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस 2018 में प्रस्तुत की गई एक नई रिसर्च के मुताबिक, माथे पर पड़ने वाली झुर्रियां अथेरोस्लेरॉसिस (atherosclerosis) बीमारी जिसमें धमनियां कठोर हो जाती हैं कि वजह से होने वाली असमय मौत के खतरे का संकेत देती हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने इस पूरी स्थिति को समझाते हुए बताया कि माथे में मौजूद रक्त वाहिकाएं प्लेक बनने की प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं क्योंकि वे बेहद छोटी होती हैं। नतीजतन ये रक्त वाहिकाओं की बढ़ती उम्र का संकेत भी हैं। इसके अलावा कोलाजन प्रोटीन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस की वजह से भी अथेरोस्लेरॉसिस हो सकता है जिससे माथे पर गहरी लकीरें पड़ जाती हैं।

इस शोध में 3 हजार 200 कामकाजी वयस्कों के माथे पर पड़ने वाली समानांतर झुर्रियों की जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें कार्डियोवैस्क्युलर डिजीज यानी हृदय रोग का खतरा कितना अधिक है। इस रिसर्च में शामिल प्रतिभागियों को उनके माथे पर मौजूद लकीरों की संख्या और गहराई के आधार पर नंबर्स दिए गए। शून्य का अर्थ था कोई झुर्री नहीं और 3 नंबर का मतलब था बहुत ज्यादा और गहरी लकीरें।

करीब 20 साल तक प्रतिभागियों की जांच करने के बाद यह पाया गया कि लकीरों का स्कोर जितना ज्यादा था, उस प्रतिभागी में हृदय संबंधित रोग होने का खतरा उतना ही अधिक था। वैसे लोग जिनके माथे पर मौजूद लकीरों का स्कोर 2 या 3 था, उनमें उन लोगों की तुलना में जिनका स्कोर शून्य था के मुकाबले हृदय रोग और मौत का खतरा 10 गुना अधिक था।

चित्रस्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.