भारत में लगातार 15वें दिन दर्ज हुए 50 हजार से कम कोविड-19 मामले, पिछले 24 घंटों में हुई 501 मौतें

दुनिया भर में 191 देशों में 5,80,95,887 व्यक्ति इससे संक्रमित हुए हैं, जिनमें से सबसे अधिक संख्या अमेरिका में दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस से होने वाली मृत्यु संख्या 13,79,839 है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 22, 2020 12:38 PM IST

भारत में रविवार को लगातार 15वें दिन कोविड-19 के 50,000 से कम एक दिवसीय नए मामले दर्ज किए गए, जिनके साथ संक्रमण के कुल मामले 90,95,806 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 45,209 नए मामले दर्ज किए गए, इसके साथ ही 43,493 से अधिक रोगियों को रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई। देश में सक्रिय मामलों में कुल संख्या 4,40,962 है। इस बीमारी से अब तक 85,21,617 लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में और 501 मौतों के साथ कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,33,227 हो गई है।

इससे पहले 7 नवंबर को दैनिक मामलों ने 50,000 के आंकड़े को पार किया था।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।

महाराष्‍ट्र सबसे ज्‍यादा प्रभावित

महाराष्ट्र 80,878 सक्रिय मामलों और 46,573 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में 16,47,004 लोग इस संक्रमण से रिकवर हुए हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से जानकारी मिली कि, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 5,879 नए मामले और 6,963 रिकवरी दर्ज की गई। हालांकि, दिल्ली में कुल 111 मौतें दर्ज की गईं।

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अधिक संख्या में नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी संक्रमण में वृद्धि देखी गई।

अब तक 13,17,33,134 नमूनों का परीक्षण

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 10,75,326 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। देश भर में अब तक 13,17,33,134 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

दुनिया भर में 191 देशों में 5,80,95,887 व्यक्ति इससे संक्रमित हुए हैं, जिनमें से सबसे अधिक संख्या अमेरिका में दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस से होने वाली मृत्यु संख्या 13,79,839 है।

--आईएएनएस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source