... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : April 2, 2022 10:45 AM IST
Image credits by: कोवैक्सीन की मांग में भारी गिरावट! कंपनी ने वैक्सीन बनाने के काम को किया धीमा, बताई ये वजह
भारतीय कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की घटती मांग के बीच एक बयान जारी कर रहा है कि कंपनी वैक्सीन के उत्पादन में कमी लाएगी लेकिन ऐसा अस्थायी रूप से होगा और आगे फैसला किया जाएगा कि उत्पादन कैसा रखना है। हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन के उत्पादन में अस्थायी रूप से कमी लाएगी।
बयान के मुताबिक, भारत बायोटेक ने खरीद एजेंसियों को आपूर्ति दायित्वों को पूरा करने और मांग में कमी को देखते हुए कोवैक्सीन के उत्पादन में अस्थायी रूप से कमी लाने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी आने वाले दिनों में वैक्सीन को लंबे अरसे तक रखने, प्रक्रिया और सुविधा अनुकूलन जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का काम करेगी।
कंपनी ने बयान में कहा था कि कि कोविड-19 से लड़ने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के मद्देनजर पिछले एक साल के दौरान लगातार वैक्सीन का उत्पादन किया गया, जिसके लिए सभी मौजूदा सुविधाओं का पुनर्निर्माण किया गया था, इसलिए इनमें अब थोड़े बदलाव की जरूरत है।
इसके साथ ही बयान में ये भी कहा गया है कि कुछ उपकरण, जो इस पूरी प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने के लिए आवश्यक थे, वे कोविड -19 महामारी के दौरान उपलब्ध ही नहीं थे।
भारत बायोटेक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "हाल ही में डब्ल्यूएचओ के ईयूएल निरीक्षण के दौरान, भारत बायोटेक ने कई सुधार गतिविधियों के दायरे में डब्ल्यूएचओ टीम के साथ सहमति व्यक्त की और संकेत दिया कि उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।"
साथ ही भारत बायोटेक ये भी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है कि वैक्सीन को और बेहतरऔर नया कैसे बनाया जाएष ताकि कोवैक्सीन बढ़ती वैश्विक नियामक आवश्यकताओं को पूरा करता रहे।
(सोर्स-आईएएनएस)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.