Pankaj Udhas death: चल बसे गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Singer Pankaj Udhas: सुप्रसिद्ध गायक पंकज उधास की खबर मीडिया में आ रही है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले काफी परेशान है। 72 की उम्र में सिंगर ने अपनी आखिरी सांस ली।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 27, 2024 12:29 PM IST

Singer Pankaj Udhas Death News: मशहूर गजल गायक पंकज उधास के चाहने वालों के लिए अत्यंत दुखद खबर, वे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 72 साल के पंकज उधास ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली, जिसके बाद उनके परिवार के साथ-साथ फैन्स भी शॉक में है। पिता पंकज उधास के देहांत की खबर उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। दरअसल, गायक पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते-लड़ते अपनी जिंदगी की जंग हार गए। पंकज उधास की मृत्यु की खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि, अभी तक उनकी मौत के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है और मीडिया में सिर्फ उनकी मौत की ही खबर आई है। बस रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी मिली है कि सिंगर पंकज उधास कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई।

चांदी जैसा रंग है तेरा और चिट्ठी आई है जैसे गीत देने वाले मशहूर पंकज उधास जी ने अपने फैंस को बहुत सी यादें दी हैं। गायक इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके द्वारा गाए हुए गानों को सदियों तक याद किया जाएगा। पंकज के परिवार में उनके पीछे उनकी पत्नी फरीदा उधास और बेटी नायाब उधास व रिवा उधास हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source