Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

'Leaving no one behind' : जानिए विश्व जल दिवस पर क्यों दोहराया जाना चाहिए यह संकल्प

इसका उद्देश्य मीठे पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसके संरक्षण एवं संसाधनों का स्थायी प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करना है।

'Leaving no one behind' : जानिए विश्व जल दिवस पर क्यों दोहराया जाना चाहिए यह संकल्प
इसका उद्देश्य मीठे पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसके संरक्षण एवं संसाधनों का स्थायी प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करना है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : March 22, 2019 11:42 AM IST

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्‍व जल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य मीठे पानी के महत्‍व पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए उसके संरक्षण एवं संसाधनों का स्‍थायी प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष वर्ल्‍ड वाटर डे की थीम है 'Leaving no one behind' यानी कोई एक भी पीछे न छूटे। सभी को स्‍वच्‍छ और मीठा पानी उपलब्‍ध हो इसके लिए सतत प्रयास करते रहना।

यह भी पढ़ेें - World Water Day 2019 : आपको जानने चाहिए पानी पीने के ये जरूरी नियम

पानी हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। इसकी आवश्‍यकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर हम एक दिन भी बिना पानी पिए गुजारते हैं तो अपनी सेहत को कई तरह के जोखिमों में डाल देते हैं। इसी अहमियत को समझाने के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा विश्‍व जल दिवस मनाने की शुरूआत हुई। अपनी जरूरतों के साथ यह भी जरूरी है कि हम औरों की जरूरतों का भी ख्‍याल रखें।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

सभी के लिए पानी

जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में 2030 एजेंडा अपनाया गया था, सभी देशों और समान हित चाहने वाले लोगों ने एक महत्वाकांक्षी एजेंडा निर्धारित किया था, जिसमें गरीबी, भूख और बीमारी से मुक्त दुनिया की परिकल्पना की गई थी। एक ऐसी दुनिया जहां सभी के लिए एक सुंदर जीवन संभव हो सके।

ये हैं वैश्विक चुनौतियां

गरीबी, असमानता, प्राकृतिक आपदाएँ, मानवीय संकट और जबरन विस्थापन यह विश्‍व भर के लिए मौजूदा चुनौतियां हैं। इनसे सभी को मिलकर लड़ना है। वहीं बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और प्राकृतिक संसाधनों की समान उपलब्‍धता में स्‍वच्‍छ पानी की उपलब्‍धता भी बहुत जरूरी है। अर्थात बुजुर्गों, शारीरिक रूप से अक्षम, हाशिए पर रहने वाले और गरीब लोगों को भी स्वच्छ पेयजल और उचित स्वच्छता की सुविधा उपलब्‍ध हो सके।

क्‍यों जरूरी है पानी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पानी हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्‍त करता है, साथ ही हानिकारक तत्‍वों को बाहर निकाल शरीर को साफ करने का काम भी करता है। ये शरीर का नेचुरल ड्रेनेज सिस्‍टम तैयार करता है। अगर आप हर रोज सही मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आप न सिर्फ कई बीमारियों से बचे रहते हैं, बल्कि खूबसूरती में भी इजाफा होता है।

About the Author

... Read More