जानें, म्यूजिक कैसे डिमेंशिया से पीड़ित लोगों के लिए है मददगार

संगीत डिमेंशिया से पीड़ित लोगों की मनोदशा में भी सुधार करने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 24, 2018 2:50 PM IST

संगीत किस तरह से मानव मस्तिष्क पर सकारात्मक असर करता है, यह बात हम लंबे समय से जानते आ रहे हैं। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन के मुताबिक, संगीत डिमेंशिया से पीड़ित लोगों की मनोदशा

में भी सुधार करने में मदद कर सकता है।

इस अध्ययन के परिणाम जर्नल जेरियाट्रिक्स एंड जेरोन्टोलॉजी में प्रकाशित किए गए हैं।

स्ट्रोक का सामना कर चुके मरीजों में डिमेंशिया होने का खतरा रहता है अधिक

इस अध्ययन में डिमेंशिया से पीड़ित उन 51 व्यक्तियों को शामिल किया गया जो संगीत के जरिए व्यवहारिक अवलोकन करने वाली कम्युनिटी-बेस्ड एडल्ट डे हेल्थ सेंटर में भाग लेते थे, के मनोदशा में

सकारात्मक परिवर्तन और आक्रामकता में कमी देखी। प्रतिभागियों में खुशी, आई कॉनटैक्ट, आंखों का हिलना-डुलना (eye movement), व्यस्त होने और बातचीत करने में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई साथ ही सोने, चलते रहने या डांस करने में काफी कमी देखी गई।

अपोलो ने बच्चों के लिए आयोजित किया ”डायबिटीज जागरूकता शिविर”, बच्चों को यूं बचाएं इस बीमारी से

अध्ययन के लिए, प्रत्येक प्रतिभागियों ने हेडफोन का उपयोग करके पर्सनलाइज्ड म्यूजिक सुना। इससे वे एक-दूसरे के साथ या शोधकर्ताओं के साथ सामाजिक बातचीत के लिए प्रेरित हुए। 20 मिनट के बाद, प्रतिभागियों को केंद्र की सामान्य गतिविधियों में वापस लाया गया था और 20 मिनट और उन्हें निरीक्षण में रखा गया।

जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी के मुख्य लेखक डॉ. एमिली इहारा ने कहा, "इस अध्ययन के सकारात्मक और आशाजनक परिणामों ने हमारी टीम को लॉन्ग-टर्म केयर कम्युनिटीज के अंतर्गत डायरेक्ट केयर वर्कर्स के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग विकसित करने के लिए प्रेरित किया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source