
Also Read
Premanand Maharaj Ki Tabiyat Kaisi Hai: वृन्दावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य इन दिनों बहुत खराब चल रहा है, क्योंकि वह पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से पीड़ित हैं। आपको बता दें कि पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज जिसे PKD भी कहा जाता है, एक जेनेटिक डिजीज है। इसमें किडनी में कई तरल पदार्थ से भरी थैली जैसी गांठ (सिस्ट) विकसित हो जाती हैं। यह एक गंभीर समस्या है। बीच में कई ऐसी अफवाहें भी उड़ी जिन्हें सुनकर उनके भक्तों का दिल सहम गया।
यही कारण है कि वह अब पल-पल प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य बारे में जानना चाहते हैं। कुछ समय से प्रेमानंद महाराज की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें उनका चेहरा लाल है और सूजा हुआ है। साथ ही उनका शरीर पहले से कमजोर भी दिख रहा है। इस स्थिति को देख भक्तों में उनके स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी पाने की लालसा बढ़ रही है। आइए आपको बताते हैं प्रेमानंद महाराज की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट क्या आई हैं।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सेहत काफी समय से ठीक नहीं बताई जा रही है। इसका कारण है हाल ही में आई उनकी एक वीडियो, जिसमें उनकी आवाज में थोड़ी कंपन, शरीर में कमजोरी और चेहरा लाल व हल्का सूजा हुआ दिख रहा है। लेकिन भक्तों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यों? आइए आपको बताते हैं।
भक्तों की चिंता देख श्री हित राधा केली कुंज परिवार ने बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज जी स्वस्थ हैं और अपनी दिनचर्या जारी रखे हुए हैं। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की कि प्रेमानंद महाराज की सेहत के बारे में अफवाह न फैलाएं। इसी के साथ अन्य जानकारियों के मुताबिक प्रेमानंद महाराज की सुबह की पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
View this post on Instagram
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमानंद महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी रोग है, जो कि एक जेनेटिक बीमारी है। इसमें धीरे-धीरे किडनी काम करना बंद कर देती है। लक्षण के तौर पर इसमें पीठ, बाजू में दर्द, थकान, ब्लड प्रेशर हाई जैसी स्थिति दिखाई देती है।
ऐसी स्थिति में अगर प्रेमानंद महाराज की बात करें तो उनकी दोनों ही किडनी फेल हैं और वह रोजाना डायलिसिस पर रहते हैं। बहुत से लोगों व उनके भक्तों ने उन्हें किडनी दान करने की प्रस्ताव दिया, लेकिन महाराज ने इसे स्वीकार नहीं किया ताकि किसी को दर्द न पहुंचे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।