... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 16, 2019 2:09 PM IST
लता मंगेशकर की सेहत में सुधार.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (lata mangeshkar latest news) को सांस लेने में तकलीफ (Breathing problem) होने के चलते सोमवार यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी सेहत में सुधार लगातार जारी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "लता दीदी की सेहत में आज काफी सुधार है।"
इस बीच दुनिया भर से उनके प्रशंसकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए खूब दुआएं मांगी, जिनमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हेमा मालिनी और शबाना आजमी भी शामिल हैं।
28 सितंबर को लता मंगेशकर (lata mangeshkar) ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। साल 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।