... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 11, 2019 7:29 PM IST
सांस लेने में परेशानी होने के कारण लता मंगेशकर को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लता मंगेशकर की तबियत (Lata Mangeshkar Health) में अब सुधार हो गया है। वह अस्पताल से घर लौट आयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज़ होने पर बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का ख़तरा, ना करें हाई ब्लड शुगर को नज़र अंदाज़।
मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर को लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। लेकिन ज़रूरी चेकअप्स के बाद उन्हें घर जाने की इज़ाज़त दे दी गयी। (Lata Mangeshkar Health)
Team of Lata Mangeshkar: Lata Mangeshkar had chest infection so she was taken to Breach Candy Hospital, Mumbai today. She is now back at her home and is recovering. (file pic) pic.twitter.com/pYzmZHkthz
— ANI (@ANI) November 11, 2019
लता मंगेशकर की तबियत को लेकर दिन भर अलग-अलग तरह की ख़बरे आती रहीं। यह भी कहा गया कि उन्हें न्यूमोनिया हो गया है। साथ ही उनके लेफ्ट वेंट्रिकूलर फेलियर की बात भी कही गयी। (Lata Mangeshkar Health)
खैर शाम होते-होते ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लता मंगेशकर स्वस्थ हैं। उनकी जांच कर रही मेडिकल टीम ने सभी आवश्यक चेकअप्स के बाद उन्हें घर जाने की इज़ाज़त दे दी।
यह भी पढ़ें- न्यूमोनिया से अपने बच्चों को रखना है सुरक्षित, तो उन्हें खिलाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर डायट ।
हिंदी सहित देश की विभिन्न भाषाओं में गीत गाते हुए लता मंगेशकर ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 8 दशकों तक काम किया। सितंबर 2019 में लता मंगेशकर की उम्र 99 वर्ष हो गए। (Lata Mangeshkar Health)
यह भी पढ़ें- खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका ।