
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Coronavirus Will Become Endemic In The US In Two Years
देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ते देख सभी के मन में टेंशन का माहौल बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो कई बार 17 हजार से भी ज्यादा मामले देखे गए थे, जबकि पिछले 24 घंटों की बात करें तो लगभग 11 हजार मामले ही पाए गए। वर्ल्डोमीटर से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। देश में कुल सक्रिय मरीजों से मिले आंकड़ों के अनुसार काफी कोरोना की स्थिति पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। वर्तमान में देश में सिर्फ 123,746 मामले मौजूद हैं, जो एक राहत की खबर है। हालांकि, अभी भी देश के कई राज्य प्रभावित हैं, जहां लगातार रोजाना मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
दरअसल देश के कुछ राज्यों में कोरोना के रोजाना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में कोरोना का स्थिति नियंत्रण में दिख रही है। एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि कोरोना के जाने के समय का अभी तक अनुमान लगाया नहीं जा सकता है।
देश में कोरोना की ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली व मुंबई जैसे शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। महाराष्ट्र में रोजाना आने वाले कोरोना के मामले मुंबई से ही आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के 678 मामले पाए गए और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई।
महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा गुजरात जैसे राज्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बीते चौबीस घंटों की बात करें तो गुजरात में 580 मामले पाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर जैसे हिस्सों में फिलहाल कोरोना का इतना प्रभाव नहीं देखा गया है। जम्मू कश्मीर में कोरोना के 74 मामले और छत्तीसगढ़ में कोरोना के 161 मामले दर्ज किए गए।
कोरोना के मामले कुछ राज्यों में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन खतरा अभी तक पूरी तरह टला नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी भी कोरोना से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और अन्य उचित एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।