चीन में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट

कोरोना वायरस को जैसे ही हम खत्म होता पाते हैं, इसके मामले फिर से बढ़ने लगते हैं। ऐसा ही कुछ चीन में हुआ है, जहां कोरोना का प्रकोप फिर से देखा जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 30, 2022 9:27 AM IST

कोरोना वायरस महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। स्थिति ये है कि जब दुनिया को लगता है कि ये बीमारी अब खत्म होने को है, वैसे ही इसके मामाले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसा ही कुछ चीन में हो रहा है। चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस बार चीन के हुआकियानबेइ (Huaqiangbei) प्रांत में कोरोना वायरस फैला है। यहां के एक इलेक्ट्रानिक्स थोक बाजार, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट ( world's largest electronic market) वहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिससे, यहां 4 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

पाए गए कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मरीज

खबरों की मानें तो, ये इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट लगभग 18 मिलियन का टेक हब है और यहां लाखों लोग काम करते हैं। ऐसे में यहां स्वास्थ्य अधिकारियों को टेस्टिंग के दौरान 9 कोविड पॉजिटिव व्यक्तिपाए गए। इनमें से दो लोगों में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं थे। इस बात से विभाग अलर्ट हो गया है और कोरोना और लोगों में ना फैले, इस वजह से मार्केट को बंद कर दिया गया है।

'जीरो कोविड' नीति के तहत लागू किए गया है ये लॉकडाउन

खबरों की मानें तो, ये इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट चीन के जीरो कोविड नीति के तहत बंद किया गया है। इसके तहत ही दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, हुआकियांगबेई जिले के व्यापारियों को एक आधिकारिक नोटिस मिला कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बाजार गुरुवार तक बंद रहेगा। हालांकि, इन 4 दिनों के बंद से भी व्यापार में व्यापक व्यवधान पैदा हो सकता है। ये सप्लाई चेन को खराब कर देगा और करोड़ों का नुकसान होगा।

लेकिन, ध्यान देने वाली ये है कि कोरोना वायरस जितनी तेजी से फैलता है, इसे देखते हुए चीन की यह नीति काफी कारगर है। इससे कोरोना के बढ़ते मामलों को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है और इससे पार पाया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source