Large Liver Abscesses: कोविड रिकवरी के बाद लिवर में हो रहे हैं फोड़े, दिल्ली में 14 लोगों में दिखीं गम्भीर पोस्ट-कोविड कॉम्प्लिकेशन्स

दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉक्टरों को कोविड से उबरने वाले पीड़ितों के लिवर में बड़े आकार के फोड़े होने का पता चला है। (Large Liver Abscesses In Recovered Covid Patients )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 23, 2021 6:25 PM IST

Large Liver Abscesses In Recovered Covid Patients : कोरोना संक्रमण से रिकवरी के बाद जहां ब्लैक फंगस (Black Fungus) और लॉन्ग कोविड (Long Covid) जैसी परेशानियां देश में कई लोगों में पायी जा रही हैं वहीं, दिल्ली में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन्स के ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने सबको चौंका दिया है। यहां कोविड रिकवरी के बाद लोगों में कई नयी बीमारियों का पता चला है। डॉक्टरों को कोविड से उबरने वाले पीड़ितों के लिवर में बड़े आकार के फोड़े (Post covid complication related to liver) होने का पता चला है। (Large Liver Abscesses In Recovered Covid Patients in Hindi)

कोविड रिकवरी के बाद लिवर में दिखे पस वाले फोड़े

गौरतलब है कि डायबिटीज और कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों में स्टेरॉयड्स के अधिक इस्तेमाल को ब्लैक फंगल इंफेक्शन की बड़ी वजह माना जा रहा था। वहीं, एक्सपर्ट्स ने अब दावा किया है लिवर में दिखने वाले फोड़े और फफोलों की वजह यही स्टेरॉयड्स हैं जिनकी अधिक मात्रा के कारण कोविड संक्रमितों के लिवर  में बड़े आकार के फोड़े हो रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन फोड़ों में कुछ समय बाद पस (pus) भी बनने लगता है और पस के जमा होने के कारण अन्य कई समस्याएं भी कोविड संक्रमितों में दिखायी दे रही हैं। (Large Liver Abscesses In Recovered Covid Patients)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में पोस्ट कोविड से जुड़ी गम्भीर समस्याओं के 14 मामले सामने आए हैं जिनके बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार,सर गंगा राम अस्पताल में कोविड रिकवरी के बाद इलाज के लिए आए इन मरीजों के लिवर में फोड़े होने की समस्या देखी गयी है वहीं, कुछ मामलों में इन फोड़ों में पस भरने की असामान्य समस्या भी  देखी गयी। अस्पताल द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 2 महीनों में कोविड से रिकवर होने के बाद 14 मरीजों के लिवर में गम्भीर और पस से भरे हुए फोड़े के मामले देखने को मिले हैं। इस स्थिति को एंटामोइबा हिस्टोलिटिका कहा जाता है और इसकी मुख्य वजह  दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन को माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source