
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 12, 2022 11:26 AM IST
द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोविड -19 संक्रमण के 6 महीने बाद भी आपके शरीर में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण (long symptoms of covid) नजर आ सकते हैं। द लैंसेट अध्ययन में पाया गया कि सामान्य आबादी की तुलना में प्रारंभिक संक्रमण के दो साल बाद भी कोविड -19 के रोगियों का स्वास्थ्य खराब होता है, जो कि दर्शाता है कि कुछ रोगियों को पूरी तरह से ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है। स्टडी में कहा गया है कि कोरोना से संक्रमित हुआ व्यक्ति समय के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक तो हो जाता है लेकिन उसे स्वास्थ्य से संबंधित किसी न किस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना से रिकवरी के बाद अक्सर लोगों में थकान, सांस लेने में तकलीफ, नींद से जुड़ी समस्या और सोने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
NEW—Two years after infection, half of people hospitalised with #COVID19 have at least one symptom, follow-up study suggests. Read in @LancetRespirMed: https://t.co/AP1sdkAcCGpic.twitter.com/X2TNYuJtix
— The Lancet (@TheLancet) May 11, 2022
अध्ययन ने 2020 में महामारी के पहले चरण के दौरान SARS-CoV-2 से संक्रमित चीन में 1,192 प्रतिभागियों का अनुसरण किया। जिनमें देखा गया कि कोरोना के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में आम तौर पर समय के साथ सुधार हुआ लेकिन बीमारी के 6 महीने बाद भी उनमें कोई ना कोई लक्षण नजर आते रहे, जो कि बहुत से लोगों में 2 सालों तक रहा।
चीनी अध्ययन के अनुसार, शुरू में बीमार पड़ने के छह महीने बाद 68% प्रतिभागियों ने कम से कम एक लंबे समय तक कोविड के लक्षण की सूचना दी। संक्रमण के दो साल बाद,
-55% लोगों में मिला थकान या मांसपेशियों में कमजोरी, जो कि छह महीने में 52% से गिरकर दो साल में 30% हो गए।
-शुरू में बीमार पड़ने के दो साल बाद नींद की कठिनाइयों की रिपोर्ट करते हैं।
-35% लोगों ने दर्द या किसी ना किसी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी की सूचना दी।
-19% ने चिंता और अवसाद (anxiety and stress) की सूचना दी।
-इसके अलावा कुछ रोगियों ने जोड़ों के दर्द, दिल की धड़कनों का तेज होना, चक्कर आना और सिरदर्द सहित कई अन्य लक्षणों की भी रिपोर्ट की।
साथ ही अध्ययन में भाग लेने वालों में से लगभग आधे लोगों ने बताया कि कोरोना होने के दो साल भी वे शरीर में कुछ ना कुछ लक्षण महसूस कर रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत की कोरोना के बाद उनके जीवन की गुणवत्ता कम हो हो गई है। इस तरह नए अध्ययन के लेखकों ने अस्पताल में भर्ती कोविड -19 बचे लोगों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों के साथ-साथ लंबे समय तक कोविड के विशिष्ट स्वास्थ्य प्रभावों का विश्लेषण करने की मांग की।