क्या उंगलियों को चटकाने से हो सकता है गठिया, जानें

अगर आपको भी उंगलियां चटकाने की आदत है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं है तो घबराइए मत क्‍योंकि इससे आपको गठिया रोग नहीं हो सकता।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 19, 2018 3:38 PM IST

अक्सर लोगों को देखा होगा हाथों की उंगलियों को चटकाते हुए। हो सकता है आप भी कभी-कभी उंगलियां चटकाते हों। हालांकि, इस आदत को बुरा माना जाता है। कई लोग उंगलियों के चटकाने का संबंध गठिया से जोड़ते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से आपको गठिया जैसा गंभीर रोग हो सकता है। इस आदत से आपको आगे चलकर जोड़ों में गंभीर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

पर सच्चाई क्या है, यह भी जानना जरूरी है। अगर आपको भी उंगलियां चटकाने की आदत है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं है तो घबराइए मत क्‍योंकि इससे आपको गठिया रोग नहीं हो सकता। कई बार उंगलियां चटकाने वाली आपकी इस आदत के कारण लोग आपको हिदायत देते हैं कि उंगली चटकाना आपके लिए घातक हो सकता है। इससे अर्थराइटिस होने की संभावना होती है जबकि ऐसा नही है।

बच्चे खेलेंगे पालतू कुत्ते के साथ, तो कम होगा अस्थमा का खतरा: स्टडी

क्‍या कहता है शोध

हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, यह निष्‍कर्ष सामने आया है कि उंगली चटकाने से उंगलियों के कार्टिलेज क्षतिग्रस्‍त नहीं होते। ऐसे कई सर्वे सामने आए हैं जिनमें लगभग 40% लोग उंगलियां चटकाते हैं और महिलाएं के मुकाबले में मर्दों को ये आदत अधिक होती है। उंगलियां चटकाने और गठिया होने के बीच संबंध के बारें में विभिन्‍न शोध द्धारा यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि उंगलियां चटकाने से गठिया नहीं होता।

इस बारे में बहुत कम शोध हुए हैं। जो भी हुए हैं, उनमें से सबसे दिलचस्प है कैलिफोर्निया के डॉक्टर डोनाल्ड उंगर का। वे साठ वर्षों से एक हाथ की उंगलियां चटका रहे हैं। उनका कहना है कि मैं अपनी उंगलियों को देखकर कह सकता हूं कि इनमें गठिया का कोई नामो-निशान नहीं है। तो अगर आप उंगलियां चटकाते हैं, तो चटकाते रहिए लेकिन लॉस एंजिलस के नर्सिंग होम में हुई रिसर्च को याद रखिए। उस रिसर्च में कहा गया था, उंगलियां चटकाने का सबसे खतरनाक असर आपको ऐसा करते हुए देखने वाले पर होता है।

जानें, कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज क्या है और कैसे करें इससे अपना बचाव

कब चटकाते हैं लोग उंगलियां

- जब होते हैं परेशानी में।

- अकेले रहने पर।

- ऑफिस में।

- दर्द होने पर।

- टहलते समय भी कुछ लोग चटकाते हैं उंगलियां।

कोई परेशानी होती है

कभी-कभार उंगलियां चटकाने से खुद को चोट पहुंचाने की खबरें सुनाने को मिलती हैं, जिसमें अंगूठे या उंगली में चोट शामिल होती जो कि आम बात नहीं है। दूसरे, यह आदत अच्‍छी नहीं होती है इसलिए जल्‍दी से जल्‍दी इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source