... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 1, 2018 1:41 PM IST
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की इस आशय की तस्वीर। © Instagram/tahirakashyap
अपनी फिल्मों से विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों थोड़े परेशान हैं। इसकी वजह है उनकी पत्नी की बीमारी। हालांकि उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखती और वे अपनी बीमारी के इलाज के प्रति बहुत पॉजीटिव नजर आ रहीं हैं। असल में ताहिरा को जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इसके लिए वे इन दिनों मास्टेक्टॉमी (mastectomy procedure) करवा रहीं हैं।
ये है खबर
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर (stage zero breast cancer) है और वह इसका ट्रीटमेंट करा रही हैं। ताहिरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि वे मास्टेक्टॉमी (mastectomy procedure) करवा रहीं हैं।
पोस्ट साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा- 'यह तस्वीर कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। सीधे स्तन में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) होने की बात पता चली। यह शुरुआती चरण स्टेज 0 के कैंसर से पहले की स्टेज है। मैं एंजेलिना जोली की आधी भारतीय संस्करण बन गई हूं, क्योंकि एक ही ब्रेस्ट में कैंसर हुआ है।'
क्या है स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर
स्टेज जीरो या जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर को कार्सिनोमा इन सितु (carcinoma in situ) भी कहा जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर की बहुत ही शुरुआती स्टेज होती है। जीरो स्टेज में कैंसर से प्रभावित कोशिकाएं स्तन ऊतकों के आस पास रहती हैं और दूध बनाने वाली नलिकाओं तक नहीं पहुंचती हैं। अक्सर इस अवस्था में लोगों को इसके लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है जिसकी वजह से वे इसकी जांच नहीं करवाते और ब्रेस्ट कैंसर बढ़ता जाता है। अगर ब्रेस्ट कैंसर का पता शुरुआती अवस्था यानी स्टेज जीरो में ही चल जाए तो इसका इलाज करना आसान हो जाता है। स्टेज जीरो में पकड़ में आने पर 10 में से 9 महिलाएं 5 साल ज्यादा जी लेती हैं।
स्टेज जीरो कैंसर के कारण
पारिवारिक इतिहास, उम्र, मोटापा, उच्च स्तन घनत्व, बच्चे न होना, कम शारीरिक श्रम, ज्यादा एल्कोहोल पीना, स्तन में बदलाव मसिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, गर्भनिरोधक गोलियां आदि इस कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - क्या गलत साइज की ब्रा भी हो सकती है ब्रेस्ट कैंसर का कारण ?
यह भी जानना है जरूरी
स्टेज जीरो स्तन कैंसर काफी छोटा होता है। इसे समझ या पकड़ पाना भी मुश्किल होता है। स्टेज जीरो स्तन कैंसर असल में कैंसर का प्रकार नहीं है। दरअसल यह एक तरह की ग्रेडिंग है कि मरीज कैंसर से कितना दूर है। ब्रेस्ट कैंसर का इलाज दर्दनाक, महंगा और तनाव भरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें – खुद के बारे में कितना जानती हैं आप
इसलिए यह जरूरी है कि स्तन कैंसर का पता चलते ही इसका उपचार करवाया जाए। स्टेज जीरो स्तन कैंसर को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि इससे बहुत ज्यादा ड़रा जाए। यह इलाज के बाद ठीक हो जाता है।