कोरोना महामारी के बीच चीन में मंकी बी वायरस का बढ़ा खतरा, एक डॉक्टर की मौत, जानिए इसके लक्षण

कोरोना संकट के बीच चाइना में एक और नए वायरस की उत्पत्ति हुई है, जिसका नाम मंकी बी वायरस है, इससे एक पशु चिकित्सक की मौत भी हुई है. जानिए मंकी बी वायरस के बारे में विस्तार से...

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 19, 2021 6:48 PM IST

कथित रूप से चीन से पैदा हुए कोरोना वायरस ने पूरे दुनिया में तबाही मचा रखी है, अभी भी कोरोना का संकट खत्म नहीं हुआ है, अधिकांश देश कोरोना से लड़ रहे हैं, इसी बीच चाइना से एक नए वायरस के सामने आने की खबर आ रही है। जी हां, चीन में मंकी बी वायरस (Monkey B Virus) से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत की बात सामने आई है। इस बात की पुष्टि चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार ने की है।

ग्लोबल टाइम्स अखबार के मुताबिक, बीजिंग में एक डॉक्टर की मौत मंकी बी वायरस से हुई है, यह पहला मामला है जिसके बारे में अखबार में प्रकाशित किया गया है, खबर में यह भी बताया गया है कि डॉक्टर के संपर्क में जितने भी लोग आए थे वह सभी सुरक्षित हैं।

53 वर्षीय पशुओं के यह डॉ. एक इंस्टिट्यूट में नॉन ह्यूमन प्राइवेट स्पर्श शोध कर रहे थे, रिपोर्ट के मुताबिक दो माह पहले उन्होंने दो मृत बंदरों पर शोध किया था और उसके बाद ही उनमें उल्टी और मतली के शुरुआती लक्षण नजर आने लगे थे।

क्या है Monkey B Virus?

मंकी बी वायरस को हर्पीस बी वायरस भी कहा जाता है, यह वायरस खासकर वयस्क मैकाक बंदरों के माध्यम से फैलता है, इसके अलावा यह रीसस मैकाक, सिनोमोलगस बंदर या लंबी पूंछ वाले मैकाक और सुअर-पूंछ वाले मैकाक से भी यह वायरस फैलता है। यह वायरस मनुष्यों में में मिलना बहुत ही दुर्लभ है, लेकिन यदि यह किसी व्यक्ति में मिलता भी है तो इससे नर्वस सिस्टम से जुड़े रोग या मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में इन्फ्लेमेशन की शिकायत हो सकती है।

मंकी बी वायरस बंदरों से इंसानों में कैसे पहुँचता है?

  • मैकाक बंदरों के काटने या खरोंच के कारण
  • वायरस संक्रमित बंदर की लार, मल-मूत्र आदि से भी फैल सकता है।
  • संक्रमित इजेक्शन

मंकी बी वायरस के लक्षण क्या हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के करीब एक माह बाद मंकी बी वायरस का पता चलता है, इसके लक्षण निम्नलिखित हैं...

  • संक्रमित स्थान पर फफोले पड़ना
  • घाव के आस-पास दर्द महसूस होना या सुन्न हो जाना या खुजली होना
  • बुखार और ठंड लगना
  • शरीर में 24 घंटे से ज्यादा समय तक सिरदर्द
  • अत्यधिक थकान
  • मसल्स में अकड़न
  • सांस लेने में दिक्क्त आना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source