जानिए क्‍या है मेडिटेरनियन डायट, जिसे करना चाहिए इस साल फॉलो

नए शोध से यह पता चला है कि हर सौ लोग जो मेडिटेरेेनियन फूड नहीं खाते की तुलना में, मेडिटेरनियन खाने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों, असामयिक मौत का खतरा कम देखा गया

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 3, 2019 8:00 PM IST

इस साल के डायट ट्रेंड में सबसे टॉप पर है मेडिटेरेेनियन डायट। इसे फॉलो करने से न सिर्फ वजन कम होगा, बल्कि यह लीवर और हृदय के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत अच्‍छी है। पर क्‍या आप जानते हैं कि मेडिटेरियन डायट क्‍या होती है और इसे कैसे फॉलो करना चाहिए। आइए हम बताते हैं विस्‍तार से।

यह भी पढ़ें - 2019 में रहना है हेल्‍दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें

ये है मेडिटेरेेनियन डायट

मेडिटेरेेनियन भोजन जो फल, सब्जियों, मछली और अपरिष्कृत खाद्य पदार्थों से भरपूर होता है, उसे खाने से हृदय संबंधी रोग और दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है। एक नए शोध से यह पता चला है कि हर सौ लोग जो मेडिटेरेेनियन फूड नहीं खाते की तुलना में, मेडिटेरनियन खाने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों, असामयिक मौत का खतरा कम देखा गया।

यह भी पढ़ें – खराब डाइजेशन में सुधार लाएंगे ये अचूक नुस्‍खे

कुछ भोजन जैसे फल और सब्जियां हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा टाल देती हैं। जो लोग भोजन में ये चीजें ज्यादा ग्रहण करते हैं, उनमें अन्य के मुकाबले हृदय रोग का खतरा कम होता है। हालांकि वेस्टर्न भोजन, जिसमें परिष्कृत अनाज, मिठाइयां, मीठे से भरपूर पेय और तेल में भूनी गई चीजें शामिल हैं, को कम करने से हृदय संबंधी रोग में वृद्धि नहीं देखी गई।

यह भी पढ़ें – जानते हैं, कितनी फायदेमंद है गॉसिप

दिल की सेहत के लिए है अच्‍छा 

जिन लोगों को हृदय संबंधी बीमारियां हैं, उनके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन की जरूरत सामान्य लोगों के मुकाबले ज़्यादा होती है। हालांकि शोधकर्ताओं को परिष्कृत भोजन से हानि का कोई सबूत नहीं मिला। यह अध्ययन यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

यह भी पढ़ें – पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी

सेहत के लिए है फायदेमंद 

प्रमुख शोधकर्ता और न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राल्फ स्टेवार्ट का कहना है, "हमने अपने शोध में पाया है कि मेडिटेरेनियन भोजन की एक इकाई बढ़ाने पर हृदय संबंधी रोगों का खतरा सात फीसदी घट जाता है। साथ ही इससे हृदय रोग के शिकार लोगों को भी फायदा होता है।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.