जानिए क्‍या है लाइकोपीन और क्‍यों है ये पुरुषों के लिए फायदेमंद

लाइकोपीन एक फाइटोन्यूट्रिएंट है। फाइटोन्यूट्रिएंट प्लांट लाइफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं। ये पोषक तत्व मूल रूप से मानव शरीर द्वारा नहीं बनाए जाते हैं, बल्कि प्लांट द्वारा उत्पादित होते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 29, 2018 7:06 PM IST

लाइकोपीन कैंसर-निवारक फाइटोन्यूट्रिएंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट आमतौर पर टमाटर में पाया जाता है, लेकिन आप इसे कई सामान्य फलों और सब्जियों से भी प्राप्त कर सकते हैं। लाइकोपीन पोषक तत्वों में राजा है। इसके स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं। यह कैंसर जैसी घातक बीमारियों और स्थितियों की रोकथाम में भी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें - जानिए आखिर क्‍यों कम हो रही है लड़कों की सेक्‍शुअली मेच्‍योरिटी एज

लाइकोपीन क्या है ?

लाइकोपीन एक फाइटोन्यूट्रिएंट है। फाइटोन्यूट्रिएंट प्लांट लाइफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं। ये पोषक तत्व मूल रूप से मानव शरीर द्वारा नहीं बनाए जाते हैं, बल्कि प्लांट द्वारा उत्पादित होते हैं। यह टमाटर, तरबूज, पपीता और गुलाबी अंगूर जैसे फलों और सब्ज़ियों को लाल रंग देता है। यह एक वसा घुलनशील पोषक तत्व है।

यह भी पढ़ें - वर्ल्‍ड एड्स डे 2018 : क्‍या कोई नहीं चाहता एड्स की बीमारी खत्‍म हो ?

बढ़ाता है स्‍पर्मकाउंट

शोध दर्शाता है कि लाइकोपीन से समृद्ध खाद्य पदार्थों और पुरुषों के बीच शुक्राणुओं की संख्या के बीच एक उच्च सहसंबंध है। पुरुषों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। वैसे पुरुषों के बीच बांझपन को ठीक करने में लाइकोपीन के प्रभाव देखने के लिए अनुसंधान किया जा रहा है। चूंकि लाइकोपीन शक्तिशाली फ्री रेडिकल्स स्कावेन्गिंग क्षमता वाला एक ज्ञात एंटीऑक्सीडेंट है, यही कारण है कि यह कंपाउंड शुक्राणु स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि, अभी यह कितना प्रभावी है इसे निर्धारित करने की आवश्यकता है। इसलिए पुरुषों को अपने आहार में टमाटर शामिल करना जारी रखना चाहिए ताकि उनके शरीर को लाइकोपीन मिले सके।

यह भी पढ़ें - कब्‍ज से हैं परेशान, तो आलूबुखारा करें डायट में शामिल

हड्डी को करता है मजबूत

विटामिन के और कैल्शियम ही एकमात्र चीज नहीं हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखती हैं। लाइकोपीन भी हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव से छुटकारा पाने में मदद करता है जो भंगुर और कमजोर हड्डी की संरचना का कारण बनता है। इसलिए पुरुषों को लाइकोपीन वाले आहार का सेवन करना चाहिए। यह एपोप्टोसिस (कोशिका मृत्यु) को धीमा करता है जो हड्डियों को कमजोर बनाता है और हड्डियों के सेलुलर आर्किटेक्चर को मजबूत करता है।

कम करता है प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम

प्रोस्टेट कैंसर को पुरुषों में शीर्ष तीन कैंसर में से एक माना जाता है। आज विश्‍व के सभी देशों के पुरुषों में प्रोस्‍टेट कैंसर के मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। प्रोस्टेट कैंसर को संभवतः लाइकोपीन के स्वस्थ सेवन से रोका जा सकता है। प्रोस्टेट कैंसर से पहले से पीड़ित लोगों के लिए कैंसर कोशिका प्रसार को कम करने और नियंत्रित करने के लिए सर्जरी से पहले एक लाइकोपीन समृद्ध आहार निर्धारित किया जाता है।