... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 6, 2018 6:00 PM IST
अगर आपके परिवार में किसी को अस्थमा है तो आपको 5 से 6 CADR (क्लीन एयर डिलीवरी रेट) रेटिंग का प्यूरीफायर लेना चाहिए। इसका मतलब की एयर प्यूरीफायर कितनी जल्दी हवा साफ करता है। © Shutterstock
हवा इतनी ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है कि हर कोई सांस की समस्या से गुजर रहा है। सांस लेने में बढ़ती दिक्कतों के बीच एयर प्यूरीफायर का बाजार भी बढ़ गया है। पर क्या आप जानते हैं कि ये सचमुच काम करते भी हैं या नहीं। आइए जानें एयर प्यूरीफायर के बारे में कि वे कैसे करते हैं काम। यह भी पढ़ें - मिलावटी मिठाइयों का सता रहा है डर, तो ऐसे करें असली और नकली की पहचान
ऐसे काम करते हैं एयर प्यूरीफायर
एयर प्यूरीफायर एक ऐसी मशीन है जो जहरीली हवा को साफ और प्रदूषण मुक्त करती है। यह मशीन इतनी प्रभावशाली होती है कि हवा में मौजूद सभी हानिकारक तत्वों, बैक्टीरिया और जानलेवा वायरस का खात्मा कर हवा को शुद्ध बनाती है। यह मशीन इतनी बारीकी से काम करती है कि जिसके बारे में हम लोग सोच भी नहीं सकते। यह भी पढ़़ें - फर्टिलिटी बढ़ाकर कई बीमारियों से बचाता है नाभि में दो बूंद तेल
एयर प्यूरिफायर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कैसा है फिल्टर: इस बात का भी ख्याल रखें की एयर प्यूरीफायर में किस तरह के फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है। प्यूरीफायर में इस्तेमाल किए गए फिल्टर में पोलन, डस्ट, स्मोक और हानिकारक पॉल्यूटेंट्स को फिल्टर करने की क्षमता होनी चाहिए।
ज्यादा रेंज ज्यादा फायदा: सबसे पहले कमरे के साइज पर ध्यान दें। हर एयर प्यूरीफायर की रेंज होती है। कमरे के साइज के अनुसार उसकी रेंज को मिला कर प्यूरीफायर लेना ही समझदारी का कदम होगा। बाजार में कॉम्पैक्ट से हैवी रेंज में प्यूरीफायर मौजूद हैं।
एयर चेंज रेट: एयर चेंज रेट से इस बात का पता लगता है कि प्यूरीफायर ने एक घंटे में कमरे की हवा को कितनी बार साफ किया है। इसका मतलब यह कि अगर कोई प्यूरीफायर 5ACH (एयर चेंजिंग रेट) का दावा करता है तो मतलब वो हर 12 मिनट में हवा साफ करेगा। अगर आपके परिवार में किसी को अस्थमा है तो आपको 5 से 6 CADR (क्लीन एयर डिलीवरी रेट) रेटिंग का प्यूरीफायर लेना चाहिए। इसका मतलब की एयर प्यूरीफायर कितनी जल्दी हवा साफ करता है। यह भी पढ़ेें -
घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स
एक्टिवेटिड कार्बन लेयर: ऐसा एयर प्यूरीफायर खरीदें जो एक्टिवेटिड कार्बन लेयर के साथ आए। यह लेयर हवा में मौजूद सभी हानिकारक गैस और केमिकल्स को फिल्टर कर देती है। जितना बड़ा कार्बन फिल्टर होगा वो उतनी ज्यादा केमिकल गैस फिल्टर कर पाएगा। इसी के साथ UV फिल्ट्रेशन जैसी टेक्नोलॉजी वाले प्यूरीफायर लेने से बचें। इससे सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
पोर्टेबिलिटी, नॉयस और वजन: प्यूरीफायर लेते समय पोर्टेबिलिटी और उसके वजन को ध्यान में रखना बेहद जरुरी है। छोटे एयर प्यूरीफायर में बड़े कमरे की हवा को साफ करने की क्षमता हो सकती है। वहीं, बड़ा प्यूरीफायर महंगा भी होगा और कमरे में ज्यादा जगह भी लेगा। इसी के साथ यह भी जांच लें की किस प्यूरीफायर में कम आवाज आती है। सभी प्यूरीफायर में पंखे होते हैं। इस तरह आवाज़ तो सभी करेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें की कौन-सा प्यूरीफायर कम आवाज करेगा।