... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 7, 2018 7:14 PM IST
असल में हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम मस्तिष्क ही करता है। यही काम जब विपरीत परिस्थितियों में या क्षमता से ज्यादा किया जाए तो दर्द के माध्यम से शरीर के थके होने के संकेत मिलते हैं। © Shutterstock
धूल, धुआं, प्रदूषण, तनाव सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं। कई बार बहुत ज्यादा काम के बोझ और थकावट से भी सिर में दर्द होने लगता है। असल में हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम मस्तिष्क ही करता है। यही काम जब विपरीत परिस्थितियों में या क्षमता से ज्यादा किया जाए तो दर्द के माध्यम से शरीर के थके होने के संकेत मिलते हैं। अगर आप भी हैं सिरदर्द से परेशान, तो आजमाएं ये एक घरेलू नुस्खा। लाभ जरूर होगा।
बासी मुंह पियें पानी
पानी हमारे शरीर के लिए अत्यावश्यक है। हमारे शरीर में और इस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा मात्रा में पानी ही है। इसलिए शरीर को संतुलित और सेहतमंद रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। परंतु पानी पीने के कुछ नियम हैं। अगर नियम के अनुरूप पानी पीते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसी तरह अगर सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं तो इससे सिर दर्द से छुटकारा मिलता है। यह वही समय है जब ज्यादातर लोग बेड टी पीते हैं। बेड डी से पहले अगर आप एक गिलास पानी पिएं तो यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होगा। जानें इसके और भी लाभ।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए
यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो खाली पेट पानी पीजिए। खाली पेट पानी पीने से न केवल मेटाबॉलिज्म कम होता है। बल्कि यह तेजी से पाचन में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म दर में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि होती है। यह आपको लंबे समय तक उर्जावान रखता है।
विषैले तत्व को निकाले बाहर
रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीने से न केवल शरीर में मौजूद हानिकारक एवं विषैले तत्व पसीने व मूत्र द्वारा बॉडी से बाहर निकलते हैं, बल्कि इससे शरीर की अच्छी तरह से सफाई होती है।
इम्यून सिस्टम को बेहतर करे पानी
शरीर में उचित द्रव संतुलन (fluid balance) को बनाए रखने के लिए पानी आवश्यक है। खाली पेट पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर बना रहता है। क्योंकि यह शरीर को संक्रामक बीमारियों से लड़ने में सहायता कर सकता है। पीने का पानी भी आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है और बीमारियों को रोकता है।