... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 13, 2022 1:17 PM IST
बिना बुखार के होने वाला सिरदर्द क्या है कोविड? स्टडी में खुलासा इस तरह का होता है कोविड में सिरदर्द
Covid Headache in hindi : कोविड के दो सबसे ज्यादा महसूस किए जाने वाले लक्षणों में शामिल हैं बुखार और सिरदर्द। कुछ लोगों को ये दोनों महसूस होते हैं तो कुछ को इनमें से एक। स्पेन के मैड्रिड स्थित हॉस्पिटल यूनिवर्सिटारियो डी ला प्रिंसेस के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि कोविड के वे मरीज, जिन्हें संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द की शिकायत रही थी उन्हें बीमार होने का खतरा कम था। साथ ही इन लोगों को मृत्यु का खतरा भी कम पाया गया है। बता दें कि सिरदर्द लॉन्ग कोविड के लक्षणों में से एक है, जिसे सबसे ज्यादा महसूस किया गया। हालांकि बहुत कम लोगों को बुखार हुआ। इसलिए लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सिरदर्द के साथ बुखार हो सकता है या नहीं।
अध्ययन में पाया गया कि कोविड से पीड़ित करीब 10 से 70 फीसदी के बीच लोगों को सिरदर्द की परेशानीझेलनी पड़ी। अध्ययन के मुताबिक, करीब 25 फीसदी लोगों ने माइग्रेन की समस्या महसूस की जबकि 75 फीसदी को टेंशन से सिरदर्द झेलना पड़ा। अप्रैल 2021 में अध्ययनों की समीक्षा करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविड से पीड़ित 17,515 लोगों में से 79.43 फीसदी को बुखार हुआ था। शुरुआती डेटा से ये पता चला कि सिरदर्द ओमिक्रोन वेरिएंट के पांच महसूस किए जाने वाले लक्षणों में से एक है।
द जर्नल ऑफ हेडएक एंड पेन में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पाया गया कि कोविड से पीड़ित 576 लोगों के एक समूह में सिरदर्द, बुखार के साथ जुड़ा हुआ था। वहीं महिलाएं शरीर में दर्द और स्वाद व गंध महसूस न होने की समस्या से भी परेशान रहीं। इसके विपरित दिसंबर 2020 में हुए एक अध्ययन में कोविड से संक्रमित 112 स्वास्थ्य कर्मियों से प्राप्त डेटा में पाया गया कि बुखार और सिरदर्द के बीच कोई संबंध नहीं है।
सिरदर्द, बुखार के साथ हो या फिर नहीं ये लॉन्ग कोविड का एक लक्षणहो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ओमिक्रोन के मामले में सिरदर्द शरीर के इंफ्लेमेटरी रिएक्शन का कारण हो सकता है क्योंकि शरीर वायरस से लड़ रहा होता है। ओमिक्रोन से होने वाला सिरदर्द तीन दिन तक रह सकता है फिर चाहे आप नियमित रूप से पेनकिलर क्यों ही न ले रहे हों। बहुत से लोगों को सिरदर्द, बुखार से ज्यादा दिन तक रहता है।
अगर आपको संदेह है कि आप कोविड से संक्रमित हैं तो खुद को दूसरों से अलग कर लें। कोविड के ज्यादातर मामलों में आप घर पर रहकर बहुत सारा आराम करें लेकिन उतनी ही जल्दी डॉक्टरी सलाह भी लें खासकर अगर आपको सांस लेने में दिकक्त हो रही हो या फिर सीने में दर्द हो रहा हो।