जानिए क्‍यों वजन घटाने में मददगार है ग्‍लूटेन फ्री डायट

ग्‍लूटेन फ्री डायट में कुछ खास भोज्‍य पदाथों को डायट से बाहर कर दिया जाता है, जिससे परिणाम बहुत पॉजीटिव देखने में आते हैं।  

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : November 21, 2018 4:42 PM IST

ग्‍लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेंहू और इससे बनने वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। ग्‍लूटेन जौं, राई और उन सभी चीजों में भी प्रचुर मात्रा में होता है जो इनसे बनती हैं। वजन बढ़ाने में ग्‍लूटेन का बहुत बड़ा रोल होता है। इसीलिए एक्‍सपर्ट ग्‍लूटेन फ्री डाइट की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपना वजन 15 दिन के अन्दर 3 किलो घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए ग्‍लूटेन फ्री डायट उपयुक्‍त है। यह भी पढ़ें - मौसम विभाग के अनुसार सैर के लिए ठीक नहीं दिल्ली की हवा,सेहत के लिए घर पर करें ये व्‍यायाम

क्या हैग्लूटेन फ्री डाइट

इस डाइट को लेने का मतलब यह है कि हमें गेंहू, जौं  और राई से बने सभी खाद्य पदार्थों को अपने भोजन से निकाल देना है। ग्लूटेन फ्री डाइट वजन कम करने के लिए फायदेमंद होती है। ग्लूटेन का सेवन बंद करना आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक नहीं होता। ऐसी डाइट प्लान में आपको सब्जियां और फल ज्यादा खाने चाहिए क्योंकि इनसे आपको अधिक प्रोटीन मिलेगा। ह भी पढ़ा – सर्दियों में ज्‍यादा आती है डकार, जानें क्‍यों होता है ऐसा

यह प्लान कैसे करता है काम?

ग्लूटेन आपकी भूख को बढ़ाता है इसलिए भोजन में इसे अवॉइड करें। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो भूख-दबाने वाले मॉलिक्यूल को रोकते है। आप जरुरत से ज्यादा खाने लगते हैं और आपका वजन तेजी से बढने लगता है। यदि आप अपने भोजन से ग्‍लूटेन की मात्रा को बाहर कर दें और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें तो आपका वजन घटना शुरु हो जाता है। यह भी पढ़ें - जादुई उपचार है लहसुन और शहद का मिश्रण, ऐसे करें तैयार

जानें ग्‍लूटेन फ्री डायट के लाभ

ग्लूटेन से भरपूर चीजें खाने से कई बार छोटी आंत को नुकसान हो जाता है। यदि हम इसे अपने आहार से निकाल दें, तो हमें इसके सेवन से होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकता है। छोटी आंत के नुकसान से राहत के महीनें भी लग सकते है। यदि अप ग्लूटेन-फ्री डायट को अधिक गंभीरता से लेंगे तो रिकवरी भी जल्दी होगी।

ग्‍लूटेन फ्री डायट वजन घटाने में मददगार है। पर इसे लंबे समय तक करने से परहेज करना चाहिए। फि‍टनेस के दीवाने ग्‍लूटेन फ्री डायट के छोटे छोटे कोर्स करते हैं, जिससे उन्‍हें इसके लाभ महसूस हो सकें।

किसके लिए जरूरी है ग्‍लूटेन फ्री डाइट?

ग्लूटेन गेहूं, राई और जौ में मौजूद प्रोटीन है। सेलियक रोग वाले लोगों को ग्लूटेन फ्री डाइट खानी चाहिए क्योंकि ग्लूटेन ऐसे मरीजों में इम्यून प्रतिक्रिया कराते हैं और कुछ खास एंटीबॉडिज़ बनाते हैं जो भोजन के अवशोषण के दौरान आंत में ग्लूटेन से छुटकारा दिलाने में मदद करते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source