घर पर डेंगू मच्छर के अंडे के पाये जाने के कारण सौरव गांगुली पड़े मुश्किल में!

डेंगू के मच्छर के नोटिस के कारण उड़ी सौरभ गांगुली की नींद!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 24, 2017 11:51 AM IST

कोलकाता म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने टीम इंडिया के रह चुके जाने माने कप्तान सौरव गांगुली के घर डेंगू मच्छर के अंडे के पाये जाने के कारण भेजा नोटिस।

गांगुली के बड़े भाई स्नेहासिष जो रंजी ट्रॉफी के पुराने खिलाड़ी रह चुके है, उनका सिटी अस्पताल में अभी डेंगू के बीमारी का इलाज शुरू है।

'हमें गांगुली जी के रहते घर बेहाला में इंस्पेक्शन के बाद नवम्बर 19 को डेंगू मच्छर के अंडे मिले है और हमने उन्हें घर साफ सुथरा रखने की सलाह दी है।' ऐसा केएमसी के मेयर इन कॉउन्सिल (हेल्थ) अतिन घोष ने बताया है।

मगर कल फिर से किये हुए इंस्पेक्शन में केएमसी ऑफिसर को फिर से उनके कंपाउंड में डेंगू के अंडे मिले है। 'इसलिये नियम के अनुसार हमने उन्हे गागुंली जी के घर पर नोटीस भेजा है' घोष जी ने कहा है।

अस्पताल से पता चला है की बंगाल क्रिकेट असोसिएशन के प्रेसिडेंट स्नेहाशिश गांगुली जी को डेंग्यू के कारण 22 तारिख को सिटी अस्पताम दाखिल किया है और उन पर इस बीमारी का इलाज अभी भी चल रहा है।

अस्पताल से पता चला है,' उन्हें अस्पताल में कल शाम को दाखिल किया गया है और उनके डेंग्यू के टेस्ट पॉजिटिव आए है।'स्नेहाशिष गांगुली जी का बदन दर्द हो रहा है साथ में बुखार है। उनके दाखिल करने के पहले उनका प्लेटलेट काउंट 1.68 लाख था और अभी वो कम होकर 1.50 लाख हो गया है। ऐसा उस ऑफिसर ने कहा है।' आज उनकी पहले से बेहतर है'। ऐसा अस्पताल से पता चला है।

स्टेट के हेल्थ डिपार्टमेंट से पता चला है, की डेंगू से पश्चिम बंगाल में जनवरी में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बाहर से बताया जानेवाला मृत लोगों का आंकड़ा 50 से है।

स्रोत: Zee News

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source