आपका किसिंग स्टाइल कैसा है, जानें क्या कहती है यह स्टडी

करीब 15 प्रतिशत पुरुष किसिंग की शुरुआत करते हैं और दोनों पार्टनर किस करते समय अपना सिर दाईं तरफ झुकाना पसंद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 17, 2018 11:42 AM IST

पार्टनर को किस करते वक्त हर किसी का अंदाज अलग और रोमांचक होता है। किसी का सिर बाईं तरफ झुकता है, तो किसी का दाईं तरफ। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिल्कुल सीधी गर्दन करके पार्टनर को किस करते हैं। कहने का अर्थ यह है कि हर किसी का किसिंग स्टाइल बिल्कुल अलग होता है। इस विषय पर हाल ही में एक स्टडी भी की गई है, जिसमें काफी अनोखी बातें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर को बहुत ज्यादा किस करना भी ठीक नहीं, हो सकती है यह बीमारी

इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर लोगों का सिर किस करते वक्त एक ही दिशा में झुकता है। इस बात को वही व्यक्ति निर्धारित भी करता है जो किस करने की पहल करता है। जिसे वह किस करने जा रहा है उसकी गर्दन किस तरफ घूमेगी किस करने वाले पर ही निर्भर करता है। इस अध्ययन में कई और हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों में होने वाली यौन समस्या ”रेट्रोग्रेड एजैकुलेशन” को कितना जानते हैं आप ?

पश्चिमी देशों में इस विषय पर काफी अध्ययन किए गए हैं। इन सभी अध्ययनों का विशलेषण भी किया गया जिसके बाद ढाका यूनिवर्सिटीज, बाथ और बाथ स्पा जैसी यूनिवर्सिटीज के शोधकर्ताओं ने बांग्लादेश के 48 शादीशुदा कपल्स के किसिंग स्टाइल के बारे में अध्ययन करने का फैसला किया। बांग्लादेश के शादीशुदा कपल्स को इसलिए इस अध्ययन में शामिल किया गया क्योंकि पश्चिमी देशों में अधिकतर लोग किस करते समय पॉप कल्चर को फॉलो करते हैं। ऐसा बांग्लादेश में नहीं होता है। वहां किसिंग को भी प्राइवेट अफेयर माना जाता है। यदि आपने कोई बांग्लादेशी फिल्म या विडियो क्लिप्स देखा होगा तो आपने गौर किया होगा कि इनमें किसिंग सीन्स नजर नहीं आते। इसी कारण से यहां के लोग किस करते वक्त जैविक रूप से अपना सिर झुका लेते हैं।

इस अध्ययन के परिणाम यह दर्शाते हैं कि करीब 15 प्रतिशत पुरुष किसिंग की शुरुआत करते हैं और दोनों पार्टनर किस करते समय अपना सिर दाईं तरफ झुकाना पसंद करते हैं। अध्ययन में यह भी बात सामने आई है कि आपका लेफ्ट हैंडेड या राइट हैंडेड होना भी इस बात पर निर्भर करता है कि किस करते वक्त आपका सिर किस दिशा में झुकेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source