अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर को है ब्लड कैंसर, पति अनुपम खेर ने बताया मुंबई में चल रहा है इलाज

बताया जा रहा है कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर (Blood Cancer) है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि मुंबई में किरण खेर इलाज करवा रही हैं। वहीं, किरण खेर के पति अनुपम खेर ने इसकी पुष्टि की है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 1, 2021 1:38 PM IST

Kirron Kher Blood Cancer: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर है। मिली जानकारी के अनुसार, किरण खेर का इलाज मुंबई में चल रहा है। बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर एक अभिनेत्री होने के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह पंजाब के चंडीगढ़ शहर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद भी हैं। बता दें कि,  31 मार्च को संसद में किरण खेर (Kirron Kher) के अनुपस्थित होने पर सवाल उठाए गए। जिसके जवाब में चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद (Arun Sood) ने बताया कि किरण खेर को एक प्रकार का ब्लड कैंसर है और अपनी ख़राब तबीयत के कारण वह संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं। (Kirron Kher Blood Cancer in hindi)

मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित

बताया जा रहा है कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma) है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर (Blood Cancer) है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि मुंबई में किरण खेर इलाज करवा रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले ही किरण खेर के पति अनुपम खेर (Anaupam Kher) ने भी अभिनेत्री की बीमारी के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा।

वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2020 में किरण खेर की बीमारी (Kirron Kher Blood Cancer) का पता चला था। तब, किसी दुर्घटना के चलते किरण खेर के हाथ में चोट लग गयी थी। जिसके बाद वे चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में चेकअप और इलाज के लिए गयीं थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि तभी उनके पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

पहले से बेहतर है स्वास्थ्य

बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने बुधवार 31 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले ही किरण खेर को उनकी बीमारी का पता चला था। जिसके बाद वे दिसंबर महीने में इलाज के लिए मुंबई गयीं थीं। सूद ने बताया कि किरण खेर की स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन, कुछ समय तक उनका अपने चुनावी क्षेत्र चंडीगढ़ आना संभव नहीं होगा। (Kirron Kher Blood Cancer)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source