... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मेनिक्योर के लिए किम ने देर से दिया था बेटी नॉर्थ को जन्म।
रियालिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) का कहना है कि उन्होंने 2013 में मेनिक्योर करवाने के लिए अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट को देर से जन्म दिया था। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 'द किपिंग अप विद कर्दाशियंस' स्टार ने पहली बार मां बनने के दौरान अपनी एक हास्यास्पद कहानी बताई। यह खुलासा उन्होंने (Kim Kardashian) अपने अच्छे दोस्त जोनाथन छेबन के नए पोडकास्ट 'फूडगॉड : ओएमएफजी' पर 19 सितंबर को किया।
दरअसल, अपने डिलीवरी वाले दिन किम, जोनाथन के साथ ही थीं और स्टार ने अपने दोस्त से कहा था कि वो उसे बिकनी वैक्स के लिए ले जाए।
उस घटना को याद करते हुए किम ने कहा कि हम जैसे ही बाहर निकले, हमारे पीछे पापराजी पड़ गए जिनसे पीछा छुड़ाने के लिए हम तेज गाड़ी चला रहे थे। तभी मुझे मेरे डॉक्टर का फोन आया कि आपको प्रीक्लेम्पसिया (इस बीमारी में गर्भवती के पैरों में बहुत सूजन आ जाती है) है और आपकी डिलीवरी अभी करानी होगी।
किम ने बताया, "मेरे नाखून काले पड़ गए थे। मैं एक बेटी को जन्म देने वाली थी, मुझे लग रहा था कि नहीं मुझे डिलीवरी के लिए हल्के गुलाबी रंग के नाखून चाहिए। तब मैंने डॉक्टर से फोन पर कहा था कि 'क्या आप मुझे दो घंटे दे सकते हैं?', तो उन्होंने कहा था 'ठीक है मुझसे दो घंटे बाद मिलो'।"