... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 14, 2018 1:53 PM IST
जो लोग अपना वजन घटाने के लिए कीटोजेनिक डाइट फॉलो कर रहे हैं वे सावधान हो जाएं क्योंकि उनकी यह डाइट टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकती है। हाल ही में हुए शोध में यह सामने आया है। अपना वजन कम करने के लिए कुछ लोग कीटो डायट फॉलो करते हैं, उनके लिए बुरी खबर है। जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कीटोजेनिक डायट (जिसमें फैट की मात्रा बहुत अधिक तथा प्रोटीन की मात्रा सामान्य लेकिन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बेहद कम होती है) का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
क्या कहता है शोध
यूनिवर्सिटी चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल ज्यूरिक और इटीएच ज्यूरिक ने मिल कर चूहों पर एक स्टडी की, जिसमें चूहों को दो अलग-अलग तरह की डायट दी गयी। रिसर्चर्स के मुताबिक, कीटोजेनिक डायट का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है कि यह शरीर में ब्लड शूगर लेवल को नियंत्रित करने की प्रक्रिया में बाधा डालता है।
यह भी पढ़ेें - आने वाले दिनों में मकड़ी करेगी आपका इलाज
क्या है कीटोजेनिक डाइट
कीटोजेनिक डाइट एक ऐसी डाइट होती है जिसमें आप कम कार्ब्स और ज्यादा फैट्स लेते हैं। इसमें लिए जाने वाले हेल्दी फैट्स आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसमें प्रोटी भी कम लिया जाता है।
कम हो जाता है इंसुलिन
इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने का काम करता है। ये लिवर को शुगर बनाने और न बनाने का संकेत भी देता है। अगर ये सिस्टम खराब होता है और शरीर इंसुलिन को सही प्रकार से इस्तेमाल नहीं कर पाती है तो ऐसे में व्यक्ति को ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। इसके कारण उसे टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा भी बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- संभलकर करें हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल, हो सकती है फर्टिलिटी में समस्या
बढ़ जाता है जोखिम
ईटीएच जूरिक, स्विटज़र्लैंड में एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टियन वॉलफ्रम बताते हैं कि डायबिटीज़ एक ऐसी समस्या है जो आज के समय का सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है। हालांकि कीटोजेनिक डाइट को हेल्दी माना जाता है, लेकिन शोध के बाद के रिजल्ट बताते हैं कि इससे टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.