कोरोनावायरस को फैलने से रोक सकती है कीटो डाइट (Keto diet), स्टडी में बताया गया क्यों खास है ये डाइट

कोई भी डाइट कोरोना से पूरी तरह बचाव नहीं करती हैं और न ही कोरोना से ठीक (Keto diet and coronavirus) होने का दावा करती है लेकिन कीटो डाइट शरीर के जरूरी कार्यों को बढ़ाकर बीमारियों और संक्रमण से लड़ती है, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 9, 2020 10:05 AM IST

कोरोना महामारी (Keto diet and coronavirus) के कारण एक चीज, जो इस वक्त ट्रैंड में है वह ये कि कोरोना संक्रमण से बचने और इसके जोखिम को कम करने के लिए कौन-कौन से तरीके और डाइट सप्लीमेंट अपनाएं जाएं ताकि हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। हालांकि कोई भी डाइट कोरोना से पूरी तरह बचाव नहीं करती हैं और न ही कोरोना से ठीक (Keto diet and coronavirus) होने का दावा करती है लेकिन ये शरीर के जरूरी कार्यों को बढ़ाकर बीमारियों और संक्रमण से लड़ती है, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है। हाल ही में एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैसे एक विशेष डाइट COVID-9 के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारी मदद कर सकती है।

कोरोना काल में चल रहे कई अध्ययनों के शोधकर्ताओं का कहना है कि कीटोजेनिक डाइट (Keto diet and coronavirus)किसी भी व्यक्ति में कोरोना के विकसित होने और लक्षणों की गंभीरता को रोकने की संभावना को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

क्या कहता है अध्ययन? (Keto diet and coronavirus)

ट्रांसलेशनल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट बताती है कि कीटोजेनिक डाइट (Keto diet and coronavirus)अपने सभी लाभों के साथ वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ कोरोना के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। चूंकि कम कार्ब वाले आहार के कारण शरीर फैट को ईंधन के रूप में उपयोग करता है, लेकिन इसका आश्चर्यजनक प्रभाव हमारी इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

क्यों होता है ऐसा?

शोधकर्ताओं का कहना है कि कीटोजेनिक डाइट (Keto diet and coronavirus)प्लाज्मा में कीटोन बॉडी लेवल को बढ़ाकर काम करती है। कीटोन बॉडी लेवल ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और जीन को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर को नियंत्रित और प्रबंधित करते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक दावा करते हैं वहीं कीटोन बॉडी वायरल संक्रमण के मामलों में इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया को रोकने में मदद करते हैं और हाइपरइन्फ्लेमेटरी प्रतिक्रिया को रोकने में मदद कर सकते हैं, जो कुछ मामलों में गंभीरता का कारण बन सकता है। बात की जाए व्यापक स्तर की तो कीटोजेनिक डाइट अनुकूल प्रतिरक्षा कोशिकाओं की कार्य गतिविधियों को बढ़ा सकती है और कोरोना से जुड़े जोखिम को कम कर सकती है।

अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है कीटोजेनिक डाइट (Keto diet and coronavirus)

हैरानी की बात ये है कि वैज्ञानिकों ने पहली बार कीटोजेनिक डाइट(Keto diet and coronavirus) और कोरोना जैसी वायरल बीमारी के बीच किसी संबंध के बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले भी अन्य अध्ययनों में शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं को सुपर पावर कर और संक्रमण से संबंधित लक्षणों से लड़कर इन्फ्लूएंजा पर कीटोजेनिक डाइट के आश्चर्यजनक प्रभावों का हवाला दिया गया था।

साइंस इम्यूनोलॉजी पत्रिका में इस साल प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कीटो के कार्य से ऊर्जा प्राप्त कोशिकाएं ही शरीर में बलगम उत्पादन को बढ़ाती हैं और इसलिए फ्लू और संबंधित लक्षणों को खत्म करती हैं। वास्तव में, अध्ययन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कीटो डाइट लंबे समय तक शरीर को कई प्रकार के विषाणुओं से सुरक्षा देने में मदद कर सकती है, जिसमें कोरोनोवायरस भी शामिल है। इससे पहले के अध्ययनों में कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं जो बताते हैं कि कीटो डाइट (Keto diet and coronavirus) इन्फ्लामेसम को जमा होने से भी रोकती है, जो हानिकारक प्रतिरक्षा प्रणाली सक्रिय हैं।