
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 30, 2021 6:30 PM IST
Schools Reopening In Kerala:कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित रहने वाले केरल राज्य में सरकार द्वारा 1 नवंबर से राज्य के सभी स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है। इस बीच बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए एहतियातन होम्योपैथिक निवारक गोलियों के वितरण के बारे में भी योजना पर काम कर रही है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी भी केरल राज्य में देखा जा सकता है, जहां दैनिक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या अधिक रही है। (homeopathic tablets ahead of schools reopening)
बता दें कि, राज्य में कोरोना महामारी की पहली लहर के साथ ही स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। केरल राज्य के अंतर्गत आनेवाले सभी स्कूल, कॉलेज और संस्थाएं मार्च 2020 के तीसरे सप्ताह से ही बंद थीं। वहीं, कॉलेजों में फाइनल ईयर की कक्षाएं अक्टूबर महीने में फिर से शुरू हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों के फिर से खुलने से पहले केरल राज्य सरकार होम्योपैथिक गोलियों के मुफ्त वितरण पर विचार कर रही है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिवेंटिव टैबलेट्स बांटने की इस योजना पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के बीच चर्चा हो चुकी है। मीडिया से बात करते हुए शिवनकुट्टी ने कहा, "इस विषय पर अभी और चर्चा होगी और हम इन दवाइयों को हर बच्चे तक स्कूल खुलने से पहले पहुंचाने के लिए आश्वस्त हैं। बच्चों को ये टैबलेट्स उनके घरों तक पहुंचायी जाएंगी और यह पूरी तरह मुफ्त होंगी।"
नये सेशन में पढ़ाई करने के लिए पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैंऔर सैद्धांतिक रूप से यह तय किया गया है कि,
(आईएएनएस)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.