बर्ड फलू के केस मिलने से 3 महीनों तक चिकन-अंडों की बिक्री पर बैन, जानिए कहां-कहां लगेगी रोक

Kerala me bird flu: बर्ड फ्लू फैलने का खतरा फिर से बढ़ने लग गया है। केरल के एक जिले में बढ़ते बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है और साथ ही कुछ क्षेत्रों में चिकन व अंडे आदि की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 9, 2023 1:11 PM IST

Bird flu news: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में एक बार फिर बर्ड फ्लू के फैलने की सूचना मिली है। दरअसल तिरुवनंतपुरम जिले के अजहूर ग्राम पंचायत के वार्ड 17 में पेरूंगूझी जंक्शन के पास इसकी पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की यह पुष्टि एक निजी खेत में हुई है, जहां की मुर्गियों और बतखों में यह बीमारी पाई गई थी। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद उस जगह से लगभग एक किलोमीटर के दायरे तक मुर्गियों व बतखों को मारने का फैसला लिया गया था। हालांकि, खेत से बार की मुर्गी व बतखों में अभी तक बर्ड फ्लू से जुड़ा कोई मामला नहीं पाया गया है, लेकिन स्थिति को मद्देनजर रखते हुए 1 किलोमीटर के दायरे तक मुर्गियों और बतखों का मास कलिंग शुरू कर दिया गया है।

3 महीनों तक अंडे व चिकन की बिक्री पर बैन

बर्ड फ्लू वाले क्षेत्र से 9 किलोमीटर के दायरे से चिकन, अंडे व इनसे जुड़े अन्य उत्पादों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। जिस एरिया में बर्ड फ्लू पाया गया है वहां पर 3 महीनों के लिए अंडे, चिकन, फर्टिलाइजर व फीड आदि की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें किझुविलम, कडक्कवूर, कीझट्टिंगल, चिरयिंकीझु, मंगलापुरम, अंदूरकोणम और कझाकुट्टम वार्ड व अत्तिप्रा वार्ड आदि शामिल हैं।

लगभग 2000 पक्षी मारे जाएंगे

बर्ड फ्लू के फैलने से निपटने के लिए पक्षियों को मारने का काम शुरू हो गया है। अजहूर ग्राम पंचायत में बर्ड फ्लू के खतरे को रोकने के लिए पहले चरण में उस क्षेत्र के लगभग 200 पक्षियों का मारा जाएगा। जहां बर्ड फ्लू मिला है उसके केंद्र से लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है।

तीन महीने पहले लाए गए थे पक्षी

तीन महीने पहले अलप्पुझा से लाए बतख और हैदराबाद से लाई गई मुर्गियां संक्रमित हो गई थी। बीमार पड़ने से पहले ही उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं भी दी गई थी, लेकिन उनसे आराम नहीं मिल पाया। जिसके बाद टेस्ट कराया गया तो पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए। बर्ड फ्लू से संक्रमित मिलने के बाद ये सभी फैसले लिए गए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source