केरल में गंदे पानी से हो रहा हेपेटाइटिस A, बिना RO के इन 5 तरीकों से घर पर ही साफ करें पानी

Kerala Hepatitis A Outbreak DIY guide to making tap water 100% safe: केरल में हेपेटाइटिस ए का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं घर के नल के पानी को कैसे आसानी से साफ करें।  

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 7, 2026 12:11 PM IST

Kerala Hepatitis A Outbreak DIY guide to making tap water 100% safe:  केरल में हेपेटाइटिस A के बढ़ते मामलों का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। केरल में हेपेटाइटिस A से अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। वहीं, इस बीमारी से अब तक 82 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल में भूजल यानी जमीन के अंदर का पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है, जिससे ये बीमारी तेजी से फैल रही है। गंदे पानी के कारण होने वाली ये बीमारी मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करती है। केरल से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भी गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ गए थे।

ऐसा कहा जाता है कि जल ही जीवन है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना पानी पीना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर पानी गंदा हो तो बीमारियां होना बहुत लाजिमी है। अक्सर देखा जाता है कि गंदे पानी को साफ करने के लिए शहरों में लोग आरओ का इस्तेमाल करते हैं। मगर, RO और फिल्टर लगाना आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी बात है। केरल और इंदौर जैसा केस आपके घर में न हो इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं बिना RO और फिल्टर के नल के गंदे पानी को कैसे साफ किया जा सकता है। यहां हम पानी को उबालने के अलावा किन-किन तरीकों से प्यूरिफाई किया जा सकता है उसके बारे में बताने वाले हैं।

इन तरीकों से साफ करें नल का पानी

  1. पानी को उबालना - पुराने जमाने में जब RO और फिल्टर नहीं हुआ करते थे तब लोग पानी को उबालकर ही पीते थे। पीने के पानी को 10 से 15 मिनट तक उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं। अगर आपके घर के नल में गंदा पानी आ रहा है, तो उसे उबालकर पीना सबसे सुरक्षित विकल्प है। उबला हुआ पानी घर के बच्चोंऔर बुजुर्गों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
  2. फिटकरी से साफ करें पानी- फिटकरी (अलम) पानी की गंदगी को नीचे बैठाने में मदद करती है। फिटकरी से पानी को साफ करने के लिए 10 से 15 लीटर पानी में फिटकरी का छोटा टुकड़ा डालें। 30 से 40 मिनटतकपानीकेबर्तनबिनाहिलाएकिसीकोनेमेंरखदेंबादमेंआपदेखेंगेकिपानीकीगंदगीऔरमिट्टीनीचेबैठगईहैऔरसाफपानीऊपरचुकाहैबर्तनमेंऊपरआएपानीकोआपबिनाकिसीहिचकिचाहटकेपीसकतेहैं
  3. नारियल का खोल- दक्षिण भारत के कई घरों में आज भी पानी को साफ करने के लिए नारियल के खोल का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए सबसे पहले नारियल के खोल को गैस पर अच्छे से जलने के लिए छोड़ दें। अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें जला हुआ नारियल रात भर डालकर छोड़ दें। ऐसा करने से नारियल का खोल एक्टिवेटेड चारकोल की तरह काम करने लगता है। चारकोल गंध पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करती है। नारियल का खोल डाले हुए पानी को आप छानकर पी सकते हैं।
  4. रेतसेDIY वाटरफिल्टरबनाएं- घरपरपानीकोसाफकरनेकेलिएआपआसानीसेफिल्टरभीबनासकतेहैंघरपरफिल्टरबनानेकेलिएएकप्लास्टिकबोतललें, इसकेनीचेछेदकरेंपानीकीबोतलमेंपरतोंमेंरखेंकंकड़, उसकेऊपररेत, लड़कीकाकोयलाऔरसबसेऊपरमलमलकाकपड़ाअबइसमेंऊपरसेपानीडालेंइससेफिल्टरहुआपानीशुद्धहोताहै

पानीसाफकरनेकेलिएकरेंइनतरीकोंकाइस्तेमाल

ऊपरबताएगएतरीकोंकेअलावाकईजगहोंपरपानीकोसाफकरनेकेलिएकपड़ेसेछानने, रेत, खस की जड़ और तांबे के पात्रों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये उपाय पूरी तरह से पानी से बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद नहीं करते हैं। इसलिए हमेशा अपनी समझदारी से ही पानी को साफ करने के तरीके का इस्तेमाल करें।

Highlights

  • केरल में गंदा पानी पीने से हेपेटाइटिस A के मामले बढ़े हैं।
  • गंदे पानी को बिना RO के घर पर भी साफ किया जा सकता है।
  • पानी को साफ करने के लिए खस और फिटकरी यूज करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source