कैंसर के उपचार के लिए केरल करेगा मालदीव की मदद, किया गया समझौता !

समझौते के अनुसार, मालदीव के हेल्थ प्रोफेशनल्स को यहां रीजनल कैंसर सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 17, 2019 9:52 AM IST

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने सोमवार को कहा कि कैंसर के बेहतर उपचार के लिए मालदीव के साथ राज्य और रीजनल कैंसर सेंटर (आरसीसी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। राज्य की राजधानी ने स्थित रीजनल कैंसर सेंटर में कैंसर के उपचार और देखभाल सुविधा है। पहले से ही कई मालदीव के नागरिक कैंसर के इलाज के लिए यहां आ चुके हैं।

यहां मीडिया से बात करते हुए विजयन ने कहा, "केरल और मालदीव का पहले से ही बेहद सौहार्दपूर्ण रिश्ता रहा है। पहले से ही कई मालदीव के नागरिक यहां अपना इलाज करवाने आए हैं। इस नए एमओयू के बाद से रीजनल कैंसर सेंटर और मलदीव के स्वास्थ विभाग के बीच निकट समन्वय स्थापित होगा। इसी क्रम में वहां नए कैंसर केयर ट्रीटमेंट सेंटर्स खोले जाएंगे।"

समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मुख्यमंत्री विजयन के अलावा मालदीव के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला अमीन और केरल के स्वास्थ्य मंत्री के.के. शिलाजा मौजूद रहे।

समझौते के अनुसार, मालदीव के हेल्थ प्रोफेशनल्स को यहां रीजनल कैंसर सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।