सिर्फ केरल और महाराष्‍ट्र में हैं कोरोना में 74% एक्टिव केस, राज्‍य में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना के जितने भी एक्टिव केस हैं उनमें से 74% सिर्फ केरल (Kerala) और महाराष्ट्र (Maharashtra ) में हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्;य प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। पंजाब व जम्मू एंड कश्मीर का नंबर इसके बाद आता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 21, 2021 2:45 PM IST

कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि अब वैक्‍सीन आ चुकी है तो कोरोना अपने आप खत्‍म हो जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। कोरोना वायरस के मामलों (Covid-19 Cases) में पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सिर्फ पिछले 7 दिनों में ही कोरोना वायरस के 87,000 मामले सामने आए हैं। अगर पिछले 24 घंटों में कोरोना के फ्रेश केस देखें तो वो 14,264 हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 18,855 नए केस दर्ज किए गए थे। उसके बाद से कोरोना के मामलों (Covid-19 Cases) में लगातार गिरावट थी। लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस के मामले तूल पकड़ते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना के जितने भी एक्टिव केस हैं उनमें से 74% सिर्फ केरल (Kerala) और महाराष्‍ट्र (Maharashtra ) में हैं। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में सबसे ज्‍यादा एक्टिव केस हैं। पंजाब व जम्‍मू एंड कश्‍मीर का नंबर इसके बाद आता है।

https://twitter.com/ANI/status/1363355870453665798

महाराष्‍ट्र में लग सकता है नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Maharashtra)

महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। ANI के मुताबिक महाराष्‍ट्र के एक मंत्री विजय वडेट्टीवार का कहना है कि सरकार नागपुर, अमरावती और यतवमल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।

महाराष्‍ट्र में बढ़े एक्टिव केस

महाराष्‍ट्र के हेल्‍थ डिपार्टमेंट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6,281 नए केस आए हैं, 2,567 लोग डिस्‍चार्ज हुए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब राज्‍य में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या 20,93,913 हो गई है। इसके साथ ही राज्‍य में नाइट कर्फ्यू को लेकर तो बात चल ही रही है इसके साथ ही वहां पहले से भी कई तरह के प्रतिबंध लग चुक हैं। नागपुर म्‍युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने शादी के हॉल पर 50% प्रतिबंध की क्षमता लागू की है और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। मुंबई में यदि किसी बिल्डिंग में 5 से ज्‍यादा लोगों को कोरोना हो तो उस बिल्डिंग को फिलहाल के लिए सील कर दिया जाएगा। वहीं, अमरावती और अकोला में वीकेंड पर लॉकडाउन लगा दिया गया है। यावातमल में बीते गुरुवार से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इतने लोगों को लग चुका है कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को स्वास्थ्य सेवा और अग्रणी पंक्ति के कार्यकर्ताओं सहित 1,86,081 लोगों का टीकाकरण कर इस अभियान का 36वां दिन मनाया गया। अभियान 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शाम 6 बजे तक चलाया गया। मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, टीकाकरण के कुल आंकड़े 1,08,38,323 तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को स्वास्थ्य सेवा और अग्रणी पंक्ति के कार्यकर्ताओं सहित 1,86,081 लोगों का टीकाकरण कर इस अभियान का 36वां दिन मनाया गया। अभियान 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शाम 6 बजे तक चलाया गया। मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, टीकाकरण के कुल आंकड़े 1,08,38,323 तक पहुंच गए हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source