
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है।
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई से हो चुकी है। जिसके तहत 18 साल की उम्र से 44 साल की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में आज से यानि कि 3 मई से 18 की उम्र से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लग रही है। दिल्ली में 90 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें इस फेज में वैक्सीन लगनी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का टारगेट है कि आगामी 3 महीनों में 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन लग जाए। और इसके लिए वो जबरदस्त प्लॉनिंग कर रहे हैं। दिल्ली के 3 बड़े अस्पताल अपोलो अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल और मैक्स अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली के 77 स्कूलों को भी वैक्सीनेशन सेंटर (77 schools identified for inoculation exercise in delhi in hindi) बना दिया। अब यहां भी लोग कोरोना वैक्सीन लगा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में कोरोना वैक्सीन लगाने जा रहे हैं तो इसके प्री-रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के सीधा वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगाना संभव नहीं है।
दिल्ली में 18 साल से 44 साल की उम्र के करीब 90 लाख लोग हैं। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है। दिल्ली को वैक्सीन की 1.34 डोज अगले 3 महीनों में डिलीवर कर दिया जाएगा। इनमें से कोविशिल्ड वैक्सीन की 67 लाख खुराक भारत के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट से खरीदी जा रही है। वैक्सीन की 3 लाख डोज दिल्ली को मई के पहले हफ्ते में मिल जाएंगी। दिल्ली में करीब 1.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है जिसमें से 32 लाख लोगों वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल 3 महीने में दिल्ली के सभी 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का प्लान बना रहे हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली में 77 स्कूलों को कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दिल्ली में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाने को लेकर सरकार स्कूलों के साथ ही सामुदायिक केंद्रों को भी शामिल करने का विचार कर रही है। सरकार आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने पर भी विचार कर रही है।